समाज निर्माण में भागीदारी का मौका, युवाओं के लिए बेहतर विकल्प
विद्यार्थियों के लिए लोक प्रशासन में सुनहरा करियर
- समाज सेवा और प्रशासन में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतर विकल्प
ओपी वशिष्ठ, रोहतक :
यदि आप सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की पढ़ाई पूरी करने के बाद समाज सेवा, नीति निर्माण और सरकारी कार्यों के संचालन में रुचि रखते हैं, तो लोक प्रशासन में करियर बनाना आपके लिए एक उत्तम विकल्प हो सकता है। यह क्षेत्र न केवल प्रतिष्ठित है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी एक सशक्त माध्यम है।
लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने बताया कि लोक प्रशासन वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से सरकार की नीतियों का प्रभावी कार्यान्वयन और सार्वजनिक सेवाओं का कुशल प्रबंधन किया जाता है। इसमें सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने, नागरिकों की समस्याओं के समाधान और सुशासन स्थापित करने जैसे कार्य शामिल होते हैं।
प्रो. सेवा सिंह दहिया ने कहा कि सीनियर सेकेंडरी के बाद छात्र अंडर ग्रेजुएट, अंडर ग्रेजुएट ऑनर्स, अंडर ग्रेजुएट ऑनर्स विद रिसर्च इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। यह डिग्री सरकारी ढांचे, नीतियों, प्रशासनिक सिद्धांतों और सामाजिक प्रक्रियाओं की गहन जानकारी प्रदान करती है। इसके अंतर्गत प्रशासनिक सिद्धांत, लोक नीति निर्माण, आपदा प्रबंधन, वित्तीय प्रशासन, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, संगठनात्मक व्यवहार, विकास प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय प्रशासन जैसे विषयों का गहराई से अध्ययन कराया जाता है। भारत और विदेशों की कई यूनिवर्सिटीज इस विषय में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स उपलब्ध कराती हैं, वहीं कुछ प्रबंधन संस्थान एमबीए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन भी प्रदान करते हैं, जो छात्रों की विश्लेषण क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और दूरदृष्टि को विकसित करते हैं।
IAS, IPS, IFS, PCS के पदों पर हो सकती है नियुक्ति
प्रो. दहिया ने कहा कि लोक प्रशासन में डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्र कई क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में UPSC, राज्य लोक सेवा आयोग (PSC), SSC जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से IAS, IPS, IFS, PCS जैसे उच्च पदों पर नियुक्ति पाई जा सकती है। इन सेवाओं में चयनित अफसरों को प्रशिक्षण के दौरान भी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पढ़ाया जाता है। वहीं, कॉर्पोरेट क्षेत्र में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से पढ़े युवाओं की ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन, पॉलिसी मेकिंग, ग्राउंड मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशंस जैसे कार्यों में विशेष मांग रहती है। इसके अतिरिक्त, सामाजिक सुधार और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक छात्र एनजीओ से जुड़कर समाज में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं। पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के विशेषज्ञों के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भी प्रोजेक्ट्स और प्रबंधन कार्यों के लिए अवसर उपलब्ध हैं।
अकादमिक क्षेत्र में भी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के छात्रों की बड़ी भूमिका है। बीएड या नेट क्वालीफाई करने के बाद वे कॉलेज, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में अध्यापन कर सकते हैं। इसके साथ ही वे सिलेबस बुक्स का लेखन, प्रूफ रीडिंग, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन और प्लेसमेंट सेल
...
परीक्षा परिणाम घोषित
रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2024 में आयोजित बीए-इकोनोमिक्स, हिस्ट्री, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, मनोविज्ञान व भूगोल चार वर्षीय के प्रथम सेमेस्टर, बीएससी-स्पोर्ट्स साइंस चार वर्षीय के प्रथम सेमेस्टर, बीपीईएस चा वर्षीय के प्रथम सेमेस्टर, एमए-भूगोल एनईपी के प्रथम सेमेस्टर, एमए-इतिहास डीडीई के फ्रेश व री-अपीयर के प्रथम व चौथे सेमेस्टर, एमए-लोक प्रशासन डीडीई दूसरे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। एसोसिएट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
उधर, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की बी.टेक व बी. आर्क दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर की परीक्षाएं 31 मई से प्रारंभ होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि उपरोक्त परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
--------------