रोहतक में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, तीन युवक घायल
रोहतक में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
रोहतक में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, तीन युवक घायल
टीएचटी न्यूज, रोहतक
रोहतक में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह युवक बाइक पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने जब इन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने
फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों की पहचान बलम्भा गांव, रोहतक निवासी आयुष (19), राजस्थान निवासी पुष्पेंद्र (21) और आजाद (22) के रूप में हुई है। तीनों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि ये बदमाश हाल ही में रोहतक में एक व्यापारी से लाखों रुपए कैश और गहनों की लूट की वारदात में शामिल हो सकते हैं। मामले की जांच की जा रही है।
रोहतक पुलिस का नया अंदाज — बदमाशों को गोली का जवाब गोली से।