रोहतक में आज जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे अध्यक्षता

रोहतक में आज जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे अध्यक्षता

 86
रोहतक में आज जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे अध्यक्षता

रोहतक में आज जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे अध्यक्षता

- भाजपा प्रदेश मुख्यालय मंगल कमल से अब पंचकूला में पंचकमल होगा शिफ्ट

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर बनाई जाएगी खास रणनीति

टीएचटी न्यूज, रोहतक

हरियाणा के सांसद, विधायक, लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशी तथा प्रदेश व जिला के अध्यक्ष शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कमल में एकजुट होंगे। मंगल कमल में शायद प्रदेश स्तरीय आखिरी बैठक होगी क्योंकि इसके बाद मुख्यालय रोहतक से पंचकूला में शिफ्ट हो जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक का एजेंडा 14 अप्रैल के डा. भीमराव अांबेडकर जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिसार दौरे की तैयारियों को लेकर अागामी रणनीति का हो सकता है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली में बैठक में मौजूद रहेंगे।

-------------

6 अप्रैल को पंचकूला पंचकमल होगा भाजपा का मुख्यालय

रविवार के बाद भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां रोहतक की बजाय पंचकूला से चलेगी। मुख्यालय को कार्यकर्ता प्रशिक्षण स्कूल में तब्दील किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रशासनिक गतिविधियां पंचकूला से संचालित की जाएंगी। रोहतक में अभी पार्टी मुख्यालय इसलिए बनाया गया था, क्योंकि सभी राजनीतिक दलों के मुख्यालय यहीं थे। पार्टी के सबसे बड़े नेता, दिवंगत पूर्व डिप्टी सीएम और सात बार विधायक रहे मंगल सेन भी रोहतक से ही आए थे। ​​​​​​​रोहतक राज्य मुख्यालय, मंगल कमल, जो पिछले कई दशकों से लोकसभा, विधानसभा और शहरी स्थानीय निकायों सहित राज्यव्यापी चुनावों की रणनीति बनाने के साथ-साथ पार्टी की संगठनात्मक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए केंद्रीय केंद्र के रूप में कार्य करता रहा है, पार्टी के शीर्ष नेताओं के कार्यालय यहीं स्थित रहेंगे।हालांकि, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव (संगठन) के कार्यालय रोहतक, गुरुग्राम और पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालयों में ही रहेंगे।

----------------

34 वर्ष बाद बदलेगा भाजपा का राजनीति केंद्र

1990 से भाजपा की राजनीति की गतिविधियों का केंद्र रोहतक रहा है। जनसंघ के समय प्रदेश की राजनीति में डॉ. मंगलसेन का दबदबा था। दो दिसंबर 1990 में डॉ. मंगलसेन के निधन के बाद रोहतक के सोनीपत रोड पर किराए के भवन में भाजपा प्रदेश कार्यालय का संचालन शुरू हुआ था। इसी प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 1996 से 2000 तक भाजपा के प्रदेश प्रभारी पद पर रहते हुए प्रवास पर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी 1995 से 2000 तक संगठन मंत्री के नाते यहां रहे।जनसंघ के समय में 1969 में करनाल से प्रदेश कार्यालय संचालित होता था। 1977 में प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ में स्थापित हुआ।

-----------------