भिवानी बोर्ड की टीम ने किया मार्किंग सेंटरों का निरीक्षण, नहीं मिली कोई खामी
चेयरमैन प्रो. पवन शर्मा के निर्देश पर टीम तीन सदस्यीय पहुंची जांच करने
भिवानी बोर्ड की टीम ने किया मार्किंग सेंटरों का निरीक्षण, नहीं मिली कोई खामी
- चेयरमैन प्रो. पवन शर्मा के निर्देश पर टीम तीन सदस्यीय पहुंची जांच करने
टीएचटी, रोहतक :
रोहतक :
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाअों के मार्किंग (अंकन) कार्य चल रहा है। शुक्रवार को बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम ने मार्किंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया और वहां शिक्षकों को दी गई सुविधाअों और मार्किंग कार्य की जांच की। शिक्षकों से सेंटर पर दी गई सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। कंट्रोलर से भी मुलाकात की। रोहतक के सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अलावा महम में अंकन का कार्य चल रहा है।
बोर्ड चेयरमैन डा. पवन शर्मा के निर्देश पर की टीम में कन्वीनर विकास वशिष्ठ, अशोक शर्मा तथा अजय मलिक शामिल थे। टीम महम अौर रोहतक में बने सेंटर पर पहुंची और वहां उत्तरपुस्तिकाअों के अंकन कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। रैंडम ही कापियों की जांच की गई तथा दिए गए नंबरों का मिलान भी किया। अंकन कार्य में तैनात शिक्षकों से भी बातचीत की और सेंटर पर उनको दी गई सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। कई शिक्षकों ने सीटिंग को लेकर चेयर की मांग की क्योंकि उनको बैंच पर कापियां जांचनी पड़ रही थी।
समय पर पूरा होगा अंकन कार्य : चेयरमैन
बोर्ड चेयरमैन डा. पवन शर्मा का कहना है कि अंकन कार्य समयावधि पर पूरा किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में अंकन कार्य शुरु किया जा चुका है। विषय वाइज शिक्षकों के ग्रुप बनाकर सेंटर पर कापियां जांची जा रही है। अगर कोई भी शिक्षक इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बरतता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
---------------