हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में रोशन कर रहीं प्रदेश का नाम: राव नरबीर सिंह
SHE TALKS 2.0 – GEN-Z AWARDS 2026 में 26 प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान; कैबिनेट मंत्री ने कहा, औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी
हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में रोशन कर रहीं प्रदेश का नाम: राव नरबीर सिंह
SHE TALKS 2.0 – GEN-Z AWARDS 2026 में 26 प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान; कैबिनेट मंत्री ने कहा, औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी
टीएचटी न्यूज | रोहतक
खेल के मैदान से लेकर शिक्षा, कानून, कला और सार्वजनिक जीवन तक हरियाणा की बेटियां अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से प्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन कर रही हैं। बेटियों को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर और बेहतर मंच उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह बात हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, वन एवं वन्यजीव, विदेश सहयोग तथा सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को रोहतक में द हरियाणा टॉक्स डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा आयोजित SHE TALKS 2.0 – GEN-Z AWARDS 2026 समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया गया।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्हें प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए ऐसे मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
औद्योगिक विकास के लिए तकनीक और मजबूत नीति जरूरी
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केवल कृषि के बल पर कोई भी देश विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता। विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए तकनीक, उद्योग और औद्योगिक नीतियों को मजबूत करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बड़े स्तर पर निवेश करने जा रही है।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक नीति को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सिंगापुर का दौरा करेगा। इस दौरान वहां की औद्योगिक नीतियों और व्यवस्थाओं का अध्ययन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य देशों के औद्योगिक मॉडल का भी अध्ययन कर हरियाणा में बेहतर व्यवस्थाओं को अपनाने पर विचार किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी
राव नरबीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पर्यावरण की स्थिति बेहतर बनाने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने में सहयोग देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए। नागरिकों को वृक्षों की कटाई रोकने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने सुझाव दिया कि खुशी के अवसरों पर निमंत्रण कार्ड छपवाने के बजाय व्हाट्सऐप जैसे डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे कागज की खपत कम होगी और पर्यावरण संरक्षण में योगदान मिलेगा।
लोकतंत्र में जनता के पास अंतिम शक्ति: सुनील सांगवान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि लोकतंत्र से बेहतर कोई व्यवस्था नहीं हो सकती। लोकतांत्रिक व्यवस्था में अंतिम शक्ति जनता के पास होती है और जनता अपने मताधिकार के माध्यम से प्रतिनिधियों का चुनाव करती है।
उन्होंने कहा कि विधायक, सांसद और सरकार के कामकाज का मूल्यांकन जनता चुनाव के माध्यम से करती है। युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझते हुए अपने मताधिकार का सोच-समझकर प्रयोग करना चाहिए।
सांगवान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की भी अपने दायित्वों के प्रति बराबर की जिम्मेदारी है। जनता की समस्याओं के समाधान में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आयोजनकर्ताओं को युवा प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों को मंच प्रदान करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
तकनीक और एआई बदलेंगे रोजगार का भविष्य: राजेश जैन
एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश के भविष्य की निर्माता है। युवाओं को तकनीक के साथ-साथ संस्कार, सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक शांति जैसे विषयों पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवाओं के भविष्य को लेकर किए गए विभिन्न सर्वेक्षणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में जीवन और रोजगार के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली हैं। उन्होंने युवाओं से तकनीक को समझने और उसका सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सत सिंह धनखड़ ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि ओपी वशिष्ठ ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डा. सुप्रिया ढांडा और एंजल धनखड़ ने किया।
इन बेटियों को दिया गया अवार्ड
नाम उपलब्धि / क्षेत्र
शेफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट |
दिव्या गहलावत PS प्रशिक्षु अधिकारी |
मीनाक्षी हुड्डा | अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी |
शर्मिला धनखड़ कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता |
नेहा शर्मा अंतरराष्ट्रीय कुश्ती |
अंजलि 99 हरियाणवी गायन |
सुहाना सैनी अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस |
अंजलि सहरावत कानून एवं विधिक क्षेत्र |
पूजा गहलोत कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता कुश्ती |
निशु देशवाल ड्राइवर छोरी |
डॉ. वंशिका हुड्डा चिकित्सा शिक्षा |
ख्याति कोरियोग्राफी |
सृष्टि शर्मा महिला उद्यमिता |
रीमा सोनी युवा महिला राजनीति |
इशिता सांगवान विमानन एवं पायलट |
पूजा धनखड़ जल क्रीड़ा एवं एशियाई पदक विजेता |
स्वातिश्री जैन खेल, सामाजिक एवं पाठ्येतर गतिविधियां |
आरजू प्रतियोगी परीक्षाएं |
अंशु शर्मा लोक गायन |
सोनिया मेहंदिया भारतीय क्रिकेट |
उपासना चौहान लोक कला |
अक्षिमा बजाड़ कबड्डी |
देवांशी शर्मा शैक्षणिक उपलब्धियां |
अर्शिया राठी उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी |
डॉ. सुखमणि बत्रा स्वास्थ्य शिक्षा |
हीना फीनिक्स |
एंजेल एंकरिंग |
डॉ. सुप्रिया ढांडा एंकरिंग |
----------------
समारोह के ये रहे सहयोगी
नरेश कौशिक, एमडी तांशू ग्रुप
राजेंद्र बंसल, एमडी रंश कीया मोटर्स
अंशुल पठानिया, डायरेक्टर पठानिया पब्लिक स्कूल
डा. प्रीति गुगनानी, प्रंसिपल स्कालर्स रोजरी स्कूल
वीरेंद्र राठी, श्री बालाजी मिष्ठान भंडार
नीरज रोहिल्ला, ग्राफिक्स एंड क्रिएटिव पार्टनर
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, संचित नांदल, राजेंद्र रावत, अभिनेत्री गीतिका विद्या ओल्हाण, राजेंद्र बंसल, अंशुल पठानिया, वीरेंद्र राठी, विनोद जैन, राजकुमार शर्मा, लवलीन टुटेजा, गुलशन डंग, डा. आरपी गर्ग, उद्योगपति एवं समाजसेवी नरेश कौशिक, रंजन गुप्ता, सत्येंद्र प्रताप सिंह, सतपाल सिंह, रवि ढाका, गोपी बिश्नोई, सरवन सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, युवा प्रतिभाएं और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
----------