बेमौसम बारिश का कहर: हरियाणा में गेहूं-सारसों बर्बाद, मुआवजे की मांग तेज
हरियाणा के कई जिलों में फसलें जमीन पर गिरी, 70% तक नुकसान की आशंका; मंडी में नमी के चलते किसानों की बढ़ी चिंता
बेमौसम बारिश का कहर: हरियाणा में गेहूं-सारसों बर्बाद, मुआवजे की मांग तेज
- हरियाणा के कई जिलों में फसलें जमीन पर गिरी, 70% तक नुकसान की आशंका; मंडी में नमी के चलते किसानों की बढ़ी चिंता
ओपी वशिष्ठ, रोहतक :
हरियाणा में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। करौंथा के किसान राजबीर सिंह की साढ़े तीन एकड़ गेहूं की फसल जहां खेतों में बिछ गई, वहीं झज्जर-बादली क्षेत्र में कटी पड़ी सरसों भी भीगकर खराब होने लगी है। हालात ऐसे हैं कि हजारों किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसान अब सरकार से तत्काल गिरदावरी और पूरा मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, जबकि मंडियों में नमी के कारण फसल बेचने में भी दिक्कत आने की आशंका है। हरियाणा के कई जिलों में फसलें प्रभावित हुई है। किसान सरकार से मांग करते हैं कि प्रभावित फसलों की उचित गिरदावरी कर उनको मुआवजा दिया जाए।
- किसानों की पीड़ा
करौंथा में किसान राजबीर सिंह की 3.5 एकड़ गेहूं की फसल जमीन पर गिरी
कई जिलों में हजारों किसानों की फसल प्रभावित
सरसों की कटी फसल खेत में भीगने से दाना झड़ने और काला पड़ने का खतरा
70% तक नुकसान की आशंका से किसान चिंतित
2. मौसम का असर
3–4 दिन से लगातार बेमौसम बारिश
तेज आंधी और ओलावृष्टि से खड़ी फसल गिरी
खेतों में पानी भरने और नमी से गुणवत्ता पर असर
3. सरकार से मांग
तुरंत गिरदावरी करवाई जाए
सैटेलाइट आधारित गिरदावरी लागू की जाए
खराब फसल का पूरा मुआवजा दिया जाए
फसल बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए
4. फसल बीमा और मुआवजा सवालों में
किसानों का आरोप—योजनाओं का पूरा फायदा नहीं मिलता
क्लेम प्रक्रिया जटिल और देरी से भुगतान
वास्तविक नुकसान का सही आकलन नहीं
5. मंडी में परेशानी
27 मार्च से सरसों और 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू
नमी के कारण आढ़ती फसल लेने से कर सकते हैं इनकार
किसानों को फसल सुखाने में अतिरिक्त मेहनत और खर्च
6. कृषि विशेषज्ञों की सलाह
भीगी फसल को तुरंत फैलाकर सुखाएं
जल्द थ्रेशिंग करने का प्रयास करें
फसल को जमीन से ऊपर रखकर नमी से बचाएं
फफूंदी और झुलसा रोग से बचाव जरूरी
--------------