रोहतक एमडीयू में आएंगे बालीवुड अभिनेता रामकुमार राव
ओपी वशिष्ठ, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में चार और पांच अप्रैल को हरियाणा फिल्म महोत्सव 2025 होगा। इस महोत्सव में बालीवुड अभिनेता राजकुमार राव भी आएंगे। राजकुमार राव पहली बार रोहतक आ रहे हैं, उनके आगमन की सूचना से प्रशंसकों में खासा उत्साह बना हुआ है। एमडीयू में महोत्सव की पूरी तैयारियां कर ली गई है। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम शुभारंभ करेंगे तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच अप्रैल् को समापन समारोह में रहेंगे।
विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, जीवंत लोक जीवन, स्वस्थ खानपान, बहुरंगी सांस्कृतिक आयामों पर केंद्रित होगा। चार अप्रैल को एमडीयू के टैगोर सभागार में दो दिवसीय फिल्म महोत्सव होगा।
विश्व संवाद केन्द्र, हरियाणा के अध्यक्ष डा. मार्कण्डेय आहूजा हरियाणा के प्रतिष्ठित कलाकार हरिओम कौशिक, रणजीत चौहान, आकाश चांवरिया, तरुण मोर, मनीष कुमार सुमन सेन इस अवसर पर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। गौरतलब है कि इस दो दिवसीय हरियाणा फिल्म महोत्सव 2025 का आयोजन विश्व संवाद केन्द्र, हरियाणा तथा सिने फाउंडेशन, हरियाणा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
बाक्स
फिल्म महोत्सव में दो दिन चलेंगी मास्टर क्लास
———————————————————
इस दो दिवसीय फिल्म महोत्सव में तीन विशेष कार्यशाला (मास्टर क्लास) का आयोजन होगा। स्क्रिप्ट टू सिनेमा हरियाणवी संस्कृति के विकास के गीत संगीत की भूमिका तथा क्षेत्रीय (हरियाणवी) सिनेमा का महत्व व विकास क्यों जरूरी विषयों पर इन मास्टर क्लास का आयोजन होगा।
बाक्स
लघु फिल्मों तथा वृत्त चित्र (डाक्यूमेंट्री) की होगी प्रतियोगिता
————————————————-
इस दो दिवसीय फिल्म महोत्सव के तहत लघु फिल्मों तथा वृत्त चित्र (डाक्यूमेंट्री) की प्रतियोगिता भी होगी। गौरतलब है कि विविध विषयों पर लघु फिल्म, वृत्त चित्र तथा रील्स आमंत्रित किए गए थे। ज्यूरी द्वारा इन प्रविष्टियों की समीक्षा एवं मूल्यांकन उपरांत पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। पुरस्कृत फिल्मों को 5 अप्रैल को पारितोषिक वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
एमडीयू के लिए गौरव की बात, युवाओं को मिलेगा लाभ : कुलपति प्रो. राजबीर सिंह
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का कहना है कि हरियाणा फिल्म महोत्सव 2025 के आयोजन के लिए एमडीयू को चुना है, यह उनके लिए गौरव की बात है। इससे युवाओं को हरियाणा की संस्कृति, सभ्यता और सिनेमा के बारे में जानकारी मिलेगी। इससे युवाओं को सिनेमा के प्रति रूझान भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विश्व संवाद केंद्र के पदाधिकारी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। दो दिन तक एमडीयू में युवाओं के लिए उत्साह का वातावरण रहने वाला है।
-----------------
राजकुमार राव को मिल चुका है राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
राजकुमार राव हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं और बालीवुड के दिग्गज अभािनेता हैं। इन्होंने 2010 में फ़िल्म लव सेक्स और धोखा से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके पश्चात यह 2013 में काय पो छे! के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के लिए फ़िल्मफेर पुरस्कार मिला। इसी के साथ उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार अपने फिल्म शाहिद के लिए मिला। फिल्म शादी में ज़रूर आना में राजकुमार राव एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ नजर आ चुके हैं। ओमेर्टा आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर आधारित है, जिसका रोल राजकुमार राव ने निभाया है। बताया जाता है कि राजकुमार राव को अभिनेत्री पत्रलेखा पल के साथ रिश्ते में हैं।
-------------------