स्वस्थ जीवनशैली की ओर एक सराहनीय कदम : सीबीएसई का ‘शुगर बोर्ड’ अभियान
- एम.डी.यू. का होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट संस्थान देगा पूर्ण सहयोग
स्वस्थ जीवनशैली की ओर एक सराहनीय कदम : सीबीएसई का ‘शुगर बोर्ड’ अभियान
- एमडीयू का होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट संस्थान देगा पूर्ण सहयोग
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) द्वारा जारी नवीनतम परिपत्र में स्कूली छात्रों को अत्यधिक चीनी सेवन के दुष्प्रभावों से जागरूक करने हेतु सभी संबद्ध विद्यालयों में ‘शुगर बोर्ड’ स्थापित करने की प्रेरणादायक पहल की गई है। इस कदम का उद्देश्य छात्रों को चीनी के सीमित एवं संतुलित सेवन के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ खानपान की ओर प्रोत्साहित करना है।
इस अभियान की सराहना करते हुए, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के अंतर्गत इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने कहा कि यह एक अत्यंत प्रशंसनीय प्रयास है जो विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भलाई के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि “हमारा संस्थान स्कूलों में इस विषय पर जागरूकता फैलाने हेतु हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर है। आईएचटीएम के प्रशिक्षित फैकल्टी सदस्य, शोधार्थी और पोषण विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञ विद्यालयों में जाकर सेमिनार, कार्यशालाएं तथा इंटरेक्टिव सेशन आयोजित कर सकते हैं, ताकि छात्र यह समझ सकें कि किस प्रकार असंतुलित चीनी सेवन उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।” संस्थान ने यह भी कहा है कि सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय यदि चाहें, तो आई एच टी एम, से संपर्क कर इस संबंध में सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के पास इस विषय से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञ, शोध सामग्री और पोषण शिक्षा की दृष्टि से विकसित प्रेजेंटेशन उपलब्ध हैं।
विद्यार्थी यहां कर सकते हैं संपर्क
निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट,
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक
ईमेल: dir.ihtm@mdu.ac.in
हमारा लक्ष्य है – विद्यार्थियों को बनाना हेल्दी चॉइस का चैंपियन
यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर विशेष बल को भी साकार करती है।
-----------