कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस की चार्जशीट में चौंकाने वाला खुलासा: पैसे मांगे तो की गला दबाकर हत्या

हत्या की वजह: 30 हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद

 10
कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस की चार्जशीट में चौंकाने वाला खुलासा: पैसे मांगे तो की गला दबाकर हत्या

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा: पैसे मांगे तो की गला दबाकर हत्या, शव सूटकेस में फेंका

- हत्या की वजह: 30 हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद

टीएचटी न्यूज, रोहतक | 7 जून 2025

कांग्रेस की सक्रिय सदस्य हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में दाखिल चार्जशीट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। चार्जशीट के अनुसार, आरोपी सचिन ने पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद हिमानी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को सूटकेस में पैक कर बस स्टैंड के पास फेंक दिया।

हत्या की वजह: 30 हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद

28 फरवरी 2025 को हिमानी नरवाल की हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी सचिन से हिमानी ने 30 हजार रुपये मांगे थे। आरोपी की जेब में एक भी रुपया न होने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। बहस के दौरान गुस्से में आकर सचिन ने हिमानी की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद लोन लेने गया, जेवर गिरवी रखे

हत्या के बाद आरोपी सचिन ने हिमानी के गहने और लैपटॉप लेकर बहादुरगढ़ की एक फाइनेंस कंपनी से लोन लिया। यह लोन उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुआ। सचिन ने हिमानी का मोबाइल फोन बंद किया और फरार हो गया।

हत्या से पहले घर पर ही रुका था आरोपी

27 फरवरी की रात सचिन रोहतक के विजय नगर स्थित हिमानी के घर पहुंचा और वहीं रुका। अगली सुबह 28 फरवरी को दोनों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई और शाम होते-होते हिमानी की हत्या कर दी गई।

शव को सूटकेस में पैक कर बस स्टैंड पर फेंका

हत्या के बाद सचिन ने शव को सूटकेस में पैक किया और सांपला बस स्टैंड के पास फेंक दिया। वह वापस घर लौटा और हिमानी के मोबाइल से उसकी मां को मैसेज भेजे ताकि शक न हो। साथ ही हिमानी का वॉट्सऐप स्टेटस भी अपडेट किया।

हिमानी का पारिवारिक बैकग्राउंड भी दुखद

हिमानी के परिवार पर पहले भी त्रासदियां बीती हैं। करीब 14 साल पहले उसके बड़े भाई की हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके पिता ने 10 साल पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसकी मां, हिमानी और छोटा भाई जतिन दिल्ली शिफ्ट हो गए थे।

कौन है आरोपी सचिन?

सचिन (उम्र 30) झज्जर जिले के खेरपुर गांव का निवासी है। वह कणोंदा गांव में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था और पूर्व में दिल्ली के नांगलोई में भी दुकान संचालित कर चुका है। वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। सचिन ने 10 साल पहले लव मैरिज की थी। वह अपनी पत्नी और माता-पिता से अलग रहता था।

सीडीआर और सीसीटीवी से पुष्टि

हिमानी के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन रिकॉर्ड भी आरोपी के साथ मेल खा रहे हैं। हत्या से पहले और बाद दोनों समय पर दोनों की लोकेशन एक ही पाई गई। सूटकेस लेकर सचिन को बस स्टैंड की ओर जाते हुए एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

----------------