बौद्धिक संपदा अधिकार का खास महत्व : डा. राकेश वत्स
बौद्धिक संपदा अधिकार का खास महत्व : डा. राकेश वत्स
बौद्धिक संपदा अधिकार का खास महत्व : डा. राकेश वत्स
- एमडीयू में विस्तार व्याख्यान
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग तथा करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में शुक्रवार को फ्यूचरिस्ट पेटेंट प्रोफेशनल करियर ऑपर्च्युनिटी एंड इनसाइट ऑफ आईपीआर फॉर फार्मा स्टूडेंट्स विषय पर एक विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रतिष्ठित आईपीआर प्रोफेशनल्स एवं सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर, सन फार्मास्युटिकल्स, गुरुग्राम डॉ राकेश वत्स ने बतौर विशेषज्ञ वक्ता यह व्याख्यान दिया। फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के अध्यक्ष प्रो. दीपक कौशिक ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया और बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्व से अवगत कराया।
विशेषज्ञ वक्ता डॉ. राकेश वत्स ने पेटेंट के बुनियादी पहलुओं, भारत और विदेशों में पेटेंट दाखिल करने की प्रक्रिया बारे व्यवहारिक जानकारी साझा की। उन्होंने आविष्कारों को पेटेंट कराने के महत्व और पेटेंट दाखिल करने से प्राप्त विभिन्न व्यावसायिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आईपीआर के क्षेत्र में विभिन्न करियर के अवसरों की जानकारी प्रदान की और विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। विभागीय सीसीपीसी समन्वयक प्रो. महेश कुमार ने आभार जताया। डॉ. सलोनी कक्कड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
एमडीयू में योग कक्षाएं प्रारंभ
रोहतक :
विद्यार्थियों में परीक्षा के तनाव को दूर करने और उनके मानसिक स्वास्थ्य को तंदुरुस्त बनाने के उद्देश्य से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, छात्र कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में विशेष योग कक्षाएं टैगोर सभागार में आयोजित की जा रही है।
डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने बताया कि मई में आयोजित की जाने वाली ईवन सेमेस्टर की परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए टैगोर सभागार में रोजाना प्रातः: 6 बजे से 7 बजे तक विशेष योग कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। छात्र कल्याण कार्यालय कर्मी एवं योग विशेषज्ञ नरेश अहलावत इस योग कक्षा का संचालन कर रहे हैं। विद्यार्थी गूगल फार्म लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करके निशुल्क इस योग कक्षा को ज्वाइन कर सकते हैं।
----------------
अेपी वश्िष्ठ