10 वर्षीय अरायना सांगवान का अभिनय जगत में धमाकेदार आगाज़, हॉरर वेब सीरीज ‘बेड एविल’ में छाईं
- पूर्व सीएम हुड्डा ने दी टीवी कलाकार अरायना सांगवान को बधाई
10 वर्षीय अरायना सांगवान का अभिनय जगत में धमाकेदार आगाज़, हॉरर वेब सीरीज ‘बेड एविल’ में छाईं
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक शकुंतला खटक ने दी बधाई, जयपुर में भी जीत चुकी हैं राष्ट्रीय स्तर के सम्मान
टीएचटी न्यूज | रोहतक
रोहतक की 10 वर्षीय प्रतिभाशाली बाल कलाकार अरायना सांगवान ने पंजाबी हॉरर वेब सीरीज ‘बेड एविल’ में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों और फिल्म जगत का ध्यान आकर्षित किया है। वेब सीरीज में उनके दमदार प्रदर्शन की हर ओर सराहना हो रही है। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कलानौर से विधायक शकुंतला खटक ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने वेब सीरीज के पोस्टर पर अपने हस्ताक्षर कर अरायना का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में अभिनय के क्षेत्र में कदम रखना बेटियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रतीक है। उन्होंने अरायना के माता-पिता को भी बधाई दी।
विधायक शकुंतला खटक ने भी अरायना की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और अरायना ने रोहतक का नाम गौरवान्वित किया है।
राष्ट्रीय मंच पर भी दिखा चुकी हैं प्रतिभा
अरायना सांगवान इससे पहले जनवरी में राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित दुनिया की सबसे बड़ी जूनियर मिस इंडिया सीजन-4 प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में ‘बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड’ और ‘पर्सनैलिटी अवॉर्ड’ जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया था।
मॉडलिंग से अभिनय तक का सफर
रोहतक के सनसिटी क्षेत्र की निवासी अरायना को बचपन से ही मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में विशेष रुचि रही है। उनके पिता अनिल सांगवान स्वास्थ्य विभाग में निरीक्षक हैं, जबकि उनकी माता गीता सांगवान प्राध्यापिका हैं। अरायना इससे पहले गोवा, दिल्ली और अन्य राज्यों में आयोजित कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं।
अब पंजाबी हॉरर वेब सीरीज ‘बेड एविल’ में उनके अभिनय ने न केवल परिवार बल्कि पूरे रोहतक और हरियाणा को गर्व का अवसर दिया है।
-----------