अग्रोहा टोल पर हादसा: तेल के टैंकर में आग, टोल प्लाजा पूरी तरह जलकर राख

अग्रोहा टोल पर हादसा: तेल के टैंकर में आग, टोल प्लाजा पूरी तरह जलकर राख

 41
अग्रोहा टोल पर हादसा: तेल के टैंकर में आग, टोल प्लाजा पूरी तरह जलकर राख

अग्रोहा टोल पर हादसा: तेल के टैंकर में आग, टोल प्लाजा पूरी तरह जलकर राख

टीएचटी न्यूज, हिसार

हिसार जिले के अग्रोहा टोल प्लाजा पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेल का टैंकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सीधे एक टोल केबिन में जा घुसा। टक्कर के बाद टैंकर में भरा डीजल फैलकर टनल तक पहुंच गया, जिसके कारण भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे टोल प्लाजा को अपनी चपेट में ले लिया।

गनीमत रही कि हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब टैंकर डिवाइडर से टकराया, उस समय केबिन में बैठे कर्मचारी समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। टोल कर्मचारियों ने मौके पर साहस दिखाते हुए ट्रक ड्राइवर को भी बाहर निकाला और उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

मैनेजर के अनुसार, ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। टक्कर और डीजल रिसाव से लगी आग ने टोल की पूरी संरचना को नष्ट कर दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में केबिन, उपकरण और आस-पास का सारा सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल टोल पूरी तरह बंद है और आशंका है कि यहां वसूली शुरू होने में दो महीने तक का समय लग सकता है।

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद फिलहाल यहां से गुजरने वाले वाहनों को बिना टोल शुल्क लिए जाने दिया जा रहा है।