इंटरव्यू में आत्मविश्वास बहुत आवश्यक: डॉ अरविंद गिल
इंटरव्यू में आत्मविश्वास बहुत आवश्यक: डॉ अरविंद गिल
इंटरव्यू में आत्मविश्वास बहुत आवश्यक: डॉ अरविंद गिल
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय रोहतक में वीरवार को इंटरव्यू स्किल्स विषय पर चल रहे शार्ट टर्म कोर्स के तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से सहायक प्राध्यापक डा. अरविंद गिल एवं डा. कुसुम गिल विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्या डा. महाश्वेता ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को इंटरव्यू से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को बताया और सिखाया गया। डा. गिल ने इंटरव्यू के दौरान घटित होने वाली जरूरी बातों का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय का अपना अलग सा वातावरण होता है। इस वक्त किस तरह खड़े होना है,किस तरह बात करनी है, ड्रेसिंग कैसी हो, प्रश्नों का उत्तर किस प्रकार देना है, इन सब पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों से कुछ गतिविधियां भी करवाई गई। डा. कुसुम ने रिज्यूमे लेखन की विभिन्न विधाओं की व्याख्या की। उन्होंने स्वयं को प्रस्तुत करने के तरीके भी सुझाए। भाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भाषा कोई भी हो परंतु संप्रेषण मजबूत तरीके से होना चाहिए। इंटरव्यू के समय क्या नहीं करना चाहिए ,यह भी बताया गया। इसके पश्चात इंटरव्यू सेशन कंडक्ट किए गए, जिनके द्वारा विद्यार्थियों को इंटरव्यू के दौरान वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराने का प्रयास किया गया। कार्यशाला का संचालन डॉ विनोद कुमार एवं डॉ मोना मल्होत्रा ने किया। इस अवसर पर डॉ सोन किरण, डॉ रानी देवी,पूनम अत्री,निधि, पवन,पूनम,राखी आदि उपस्थित रहे।
--------------
ँ