बरसाती जल निकासी व बाढ़ बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट- उपायुक्त सचिन गुप्ता

उपायुक्त ने महम उपमंडल के गांवों का दौरा कर जल निकासी कार्य का किया निरीक्षण

 15
बरसाती जल निकासी व बाढ़ बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट- उपायुक्त सचिन गुप्ता

बरसाती जल निकासी व बाढ़ बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट- उपायुक्त सचिन गुप्ता

- उपायुक्त ने महम उपमंडल के गांवों का दौरा कर जल निकासी कार्य का किया निरीक्षण

- नागरिकों की सुविधा के लिए स्थापित किए गए कंट्रोल रूम

- ड्रेन नम्बर-8 सहित सभी जल स्त्रोंतों की हो रही निगरानी

- जरूरी स्थानों पर लगाए गए अतिरिक्त पम्प सैट

टीएचटी न्यूज, रोहतक :

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बाढ़ बचाव कार्यों को लेकर आज सांय महम उपमंडल के गांव सीसर खास, भैणी महाराजपुर, बहल्बा व बेड़वा का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि भूमि से जल निकासी के कार्य को देखा और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी के कार्य को लगातार जारी रखा जाए। उन्होंने जल निकासी को लेकर ग्रामीणों से भी बातचीत की और कहा कि जल निकासी के लिए जिला प्रशासन के संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आवश्यकतानुसार पाईप व पम्प सैट प्राप्त किए जा सकते हैं।

इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि बरसाती जल निकासी व बाढ़ बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की पूरी तैयारी है। सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं जो सातों दिन 24 घंटे क्रियाशील है। कोई भी व्यक्ति जल भराव की स्थिति बारे रोहतक में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय के कमरा नम्बर-102 में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष 01262-230401, 01262-244151 पर सूचना दे सकता है। महम उपमंडल स्तर पर बाढ़ बचाव नियंत्रण कक्ष लघु सचिवालय के कमरा नम्बर-6 में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर-01257-233148 व सांपला उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय के कमरा नम्बर-3 में बाढ़ बचाव नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष 01262-263046 है।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जल भराव है, उनकी निकासी का कार्य लगातार किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पंप सेट भी लगाए गए हैं। जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों की बाढ़ बचाव कार्यों को लेकर ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारी व कर्मचारी सातों दिन 24 घंटे काम कर रहे हैं। किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर उनके नुकसान को भी दर्ज किया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डे्रन नंबर-8 की विशेष निगरानी की जा रही है। सभी जल स्रोतों की पेट्रोलिंग का कार्य किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्य के साथ जोड़ा गया है। आईएएस व एचसीएस समेत सभी अधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। जिला में फिलहाल सामान्य स्थिति है और जल निकासी का कार्य लगातार जारी है।

-------------