कुरूक्षेत्र में लघु सचिवालय लिफ्ट 6 माह से खराब:विकलांगों-बुजुर्गों को हो रही परेशानी, आंखे मूंदकर बैठा प्रशासन
हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिला के लघु सचिवालय में आए दिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। यहां बनी चार मंजिला इमारत में महत्वपूर्ण विभागों के कार्यालय हैं। ऐसे में हजारों लोगों को दिनभर में अपने कामों के सिलसिले में ऊपर-नीचे जाना-आना होता है। यहां पर लगी लिफ्ट पिछले 6-7 माह से खराब है। जिसके कारण लोगों को ऊपर चढ़ने-उतरने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों का ही प्रयोग करना पड़ रहा है। 3 मंजिलों में अहम विभागों के कार्यालय बुजुर्ग और विकलांगों को तो बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ग्राउंड फ्लोर को छोड़ दें, तो ऊपर की तीन मंजिलों में बेहद अहम विभागों के कार्यालय हैं, जिनमें पब्लिक डीलिंग के कार्य होते हैं। अंतिम मंजिल तक लोगों को 84 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं और प्रत्येक मंजिल के लिए 23 से 30 सीढ़ी हैं। दिनभर में हजारों लोग लिफ्ट खराब होने के कारण परेशानी झेल रहे हैं। इनके अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारी भी पहुंच रहे खास बात यह है कि न तो जिला प्रशासन लिफ्ट ठीक कराने या नई लगवाने की सुध ले रहा है और न ही लिफ्ट खराब होने का नोटिस कहीं भी चस्पा किया गया है। इसके अलावा सबसे ऊपर की मंजिल पर चुनाव कार्यालय है, जहां चुनाव के मद्दे नजर आजकल न केवल आमजन अपने कामों के कारण, बल्कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारी भी पहुंच रहे हैं और इन सबको मजबूरी में सीढ़ियां ही चढ़नी पड़ रही हैं। नहीं लगाया कोई नोटिस लिफ्ट भले 6 माह से भी अधिक समय से खराब पड़ी हो, लेकिन जिला प्रशासन उसकी ओर से आंखें मूंदे बैठा है। नीचे से लेकर ऊपर तक लिफ्ट के दरवाजे बंद हैं और लोग जिनको ऊपर जाना होता है, वे पहले लिफ्ट की ओर दौड़ते हैं, लेकिन फिर वापस सीढ़ियों का रुख करते हैं। इसका कारण यह है कि न तो प्रशासन लिफ्ट को ठीक करा रहा है और न ही किसी भी मंजिल पर लिफ्ट के पास उसके खराब होने का कोई नोटिस नहीं लगाया गया है। खास बात यह है कि सबसे ऊपर की मंजिल पर चुनाव कार्यालय है और आजकल चुनाव प्रक्रिया के चलते चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों के साथ-साथ हजारों लोगों को भी इस कार्यालय में जाना पड़ता है, लेकिन लिफ्ट खराब होने के कारण सबको मजबूरी में सीढि़यां ही चढ़नी पड़ती हैं। चुनाव कार्यालय के अलावा इस मंजिल पर मीडिया सेंटर और डीआईपीआरओ कार्यालय भी हैं। किस मंजिल पर कौन सा कार्यालय पहली मंजिल - एडीसी ऑफिस, जिला सूचना अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीईओ, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित कई और विभाग भी हैं। दूसरी मंजिल - डीएफएससी, आबाकारी एवं कराधान विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग सहित अन्य। तीसरी मंजिल - डीआईपीआरओ, चुनाव कार्यालय, मीडिया सेंटर सहित कई अन्य।