एमडीयू इनक्यूबेशन सेंटर की नई पहल— मोयोस - आइसक्रीम एवं फ्रोजन डेजर्ट स्टार्ट‑अप
एमडीयू इनक्यूबेशन सेंटर की नई पहल— मोयोस - आइसक्रीम एवं फ्रोजन डेजर्ट स्टार्ट‑अप
- कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया उद्घाटन
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय,रोहतक (एमडीयू) के सेंटर फ़ॉर इनोवेशन, इन्क्यूबशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप में विकसित आइसक्रीम एवं फ्रोजन डेजर्ट स्टार्ट‑अप मोयोस का भव्य शुभारम्भ बुधवार को कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया। डॉ. कृष्ण कांत, रजिस्ट्रार ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। डा. शरणजीत कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही l
कुलपति ने दिए “सक्सेस मंत्र’ : उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने नवोदित उद्यमीयो के साथ सफलता के सूत्र साझा करते हुए कहा, “लंबी दूरी तक चलने के लिए के लिये धैर्य आवश्यक है, पर एक सच्चे पैशनप्रेन्योर को स्पीड, स्केल व एक्सीलेंस पर भी बराबर ध्यान देना चाहिए। सतत उत्पाद विकास तथा ग्राहकों की अपेक्षाएँ लगातार पूरी करना ही आज के प्रतिस्पर्धी वैश्विक बाज़ार में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है।”
मेधावी छात्रों को देंगे उपहार
सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड के स्कूल बोर्ड के नतीजे घोषित होने पर कुलपति ने घोषणा की कि हमारे स्टार्टअप दफेटेरिया और मोयोस उन छात्रों को मुफ्त पार्टी/उपहार देंगे जिन्होंने अपने बोर्ड के नतीजों में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वे 24 मई 2025 तक काउंटर पर अपने रिजल्ट की कॉपी दिखाकर इस उपहार का लाभ उठा सकते हैं। ।
-------------
कुलपति ने प्रो. राहुल ऋषि, प्रो. आशीष दहिया व प्रो. संदीप मलिक को एमडीयू स्टार्ट‑अप इकोसिस्टम के मार्गदर्शक स्तंभ बताते हुए विशेष रूप से सराहा, तथा दिग्विजय जैसे युवाओं को “नौकरी‑दाता बनने की ओर अग्रसर” बताया। विशिष्ट अतिथि व प्रोत्साहन: डा. कृष्ण कांत (रजिस्ट्रार) ने डेफेटेरिया व मोयोस दोनों स्टार्ट‑अप्स की सराहना कर कहा, “दूरदर्शी नेतृत्व के चलते हमारी स्टार्ट‑अप नीतियाँ जमीन पर उतर कर साकार परिणाम दे रही हैं।” उन्होंने पैशन प्रेन्योर पद्मजय, साहिल, मंदीप तथा दिग्विजय को निरंतर परिश्रम के लिये बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी
एमडीयू कर रही प्रगति
प्रो. राहुल ऋषि निदेशक- सेंटर फ़ॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप ने बताया कि हमारे द्वारा द्वारा इनक्यूबेटेड उपक्रमों की प्रगति विश्वविद्यालय के लिये गर्व का विषय है—“ डेफेटेरिया की पहुँच राष्ट्रपति भवन तक हुई, जो हमारी गुणवत्ता व निरन्तरता का प्रतीक है।” उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में मोयोस राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा आईएचटीएम के निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने बताया कि दिग्विजय आईएचटीएम बैच 2015-20 के एमएचएमसीटी 5 वर्ष कार्यक्रम के छात्र रहे हैं। उन्होंने मोयोस व दिग्विजय को मार्गदर्शन देने के लिए प्रो. संदीप मलिक को बधाई दी।
--------
मोयोस — स्वाद, ताज़गी और नवाचार का संगम
एमडीयू के पूर्व छात्र व शेफ़‑उद्यमी दिग्विजय द्वारा स्थापित मोयोस पारंपरिक इटैलियन जिलेटो तकनीक को स्थानीय सामग्रियों एवं आधुनिक फ्लेवर‑विचारों से जोड़कर सस्टेनेबल, कम्युनिटी‑फ़र्स्ट डेज़र्ट हब का रूप लेता है। पारदर्शी डोम‑डिज़ाइन वाले पॉड‑शॉप में पर्यावरण‑हितैषी प्रथाएँ अपनाई गई हैं—जिससे “फ़्लेवर, फ्रेशनेस व फ़ॉरवर्ड‑थिंकिंग डिज़ाइन” की मूल भावना अनवरत बनी रहती है।
दिग्विजय ने कहा कि - “मोयोस खुशी और जुड़ाव का प्रतीक है l इस अवसर पर दिग्विजय के माता-पिता राजीव और शालिनी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके बेटे ने एमडीयू के माध्यम से उद्यमिता का रास्ता चुना है। वे एमडीयू के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह के आभारी हैं I उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के नवाचार उद्यम नई पीढ़ी के लिए रास्ते खोलते हैं।
मेन्यू पर एक नज़र
कैटेगरी
मूल्य (₹)
ख़ास फ्लेवर्स*
जिलेटो (स्टिक/कप)
60
वैनिला, स्ट्रॉबेरी, न्यू यॉर्क चीज़, रेड वेलवेट, क्रंची हाई आदि (15+)
सॉरबेट
50
काला खट्टा, टगी मैंगो, वाटरमेलन आदि
ब्रेन फ़्रीज़र स्लश
70
5 अनोखे फ्लेवर आदि
पेस्ट्री
80
बटर स्कॉच, फेरेरो रोशर, चोको ब्राउनी आदि
मोयोस Slurry शेक
100
डार्क चॉकलेट, फ़्रूट‑एन‑नट आदि
हॉट/कोल्ड
--------------