झज्जर पहुंचे सीएम नायब सैनी:बोले- 4 अक्टूबर के बाद हुड्डा और कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ, चारों सीट पर खिलेगा कमल
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा पर अपना जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हुड्डा हरियाणा में कांग्रेस और उनकी अपनी सरकार बनने का सपना देख रहे है। लेकिन चार अक्टूबर के चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस और भूपेन्द्र हुड्डा दोनों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। नायब सैनी रविवार की शाम झज्जर की अनाज मंडी में पार्टी की तरफ से आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने आए थे। यहां भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष पर निशाना साधा। वहीं उन्होंने बाद में मीडिया से रूबरू होने के दौरान पूर्व सीएम चौ.भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर जुबानी हमला बोला। हुड्डा के पास कहने के लिए कुछ मुद्दे नहीं है सीएम नायब सैनी ने हरियाणा में जहां भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया, वहीं उन्होंने झज्जर जिले की चारों विधान सभा सभी सीटों पर कमल खिलने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस की भाजपा से हिसाब मांगों यात्रा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा के पास कहने के लिए न तो कुछ मुद्दे है, और न ही कहने को कुछ है। इसलिए अपनी गलतियों को छिपाने के लिए हुड्डा हिसाब मांग रहे है। कांग्रेस सरकार में होते थे अत्याचार- सीएम भाजपा से हिसाब मांगने से पहले भूपेन्द्र हुड्डा को अपने शासनकाल में दलितों, पिछड़ों और युवाओं के साथ हुए अत्याचार का हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस के शासनकाल में कैसे हर वर्ग के साथ अत्याचार किए जाते थे। इससे पहले उन्होंने मंच के माध्यम से भाजपा शासनकाल में हरियाणा के अंदर कराए गए विकास कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के दस साल के शासनकाल में हर वर्ग के हित का ध्यान रखा गया है। यहीं वजह है कि हरियाणा के लोग प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का फैसला ले चुके है।