झज्जर में डीएससी समाज का प्रदर्शन:आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन; एसडीएम को दिया ज्ञापन
झज्जर में अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में उप वर्गीकरण और क्रमीलेयर के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन में डीएससी समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर फैसले के प्रति अपनी सहमति जताई। फैसले को जल्द से जल्द लागू करने की भी मांग की। इस दौरान फैसले के समर्थन में वंचित अनुसूचित जातियों के लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने से पूर्व यह सभी लोग यहां शहर के टाऊन पार्क में एकत्रित हुए और बाद में शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने लघु सचिवालय पहुंचने के बाद परिसर में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक यह लोग यहां फैसले के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। बाद में इन सभी ने नायब तहसीलदार और एसडीएम को अपनी मांगों के समर्थन में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की गई। इन लोगों ने चेताया कि अब अपने अधिकारों से किसी भी सूरत में वंचित नही रहेगा डीएससी समाज। उन्होंने कहा कि हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन लोग इसमें राजनीति कर रहे है। लेकिन वह इतना जरूर कहते है कि वह अपना अधिकार लेकर रहेंगे। यह अधिकार उन्हें लंबी लड़ाई लड़कर मिला है और इसे वह किसी भी सूरत में खोना नहीं चाहते है। उन्होंने कहा कि वह किसी के अधिकार में से अपना अधिकार नहीं छीन रहे है बल्कि अपना हक का हिस्सा ही ले रहे है। उन्होंने यह भी चेताया कि यदि उनकी मांग को अनसुना किया गया तो वह फिर इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे।