ओलिंपियन मुक्केबाज अमित पंघाल ने की अंशुल श्योकंद से सगाई
टोक्यो और पेरिस ओलिंपिक में कर चुके हैं देश का प्रतिनिधित्व
ओलिंपियन मुक्केबाज अमित पंघाल ने की अंशुल श्योकंद से सगाई
-टोक्यो और पेरिस ओलिंपिक में कर चुके हैं देश का प्रतिनिधित्व
- रोहतक के मायना गांव के निवासी हैं अमित पंघाल, सेना में तैनात
फोटो सहित :
ओपी वशिष्ठ, रोहतक :
रोहतक के मायना गांव के ओलिंपियन मुक्केबाज अमित पंघाल इसी वर्ष नवंबर-दिसबंर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अमित ने जींद की अंशुल श्योकंद से एक निजी होटल में 31 मर्च को सगाई कर ली है। अमित ने इसका खुलासा खुद ही अंशुल के साथ अपने सोशल मीडिय प्लेटफार्म पर दोनों का फोटो पोस्ट करके किया है। दोनों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए खेल जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। पिता विजेंद्र और अंशुल के पिता कुलदीप दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों दोस्तों ने अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल दिया है और अपने बच्चों की शादी कराने का फैसला लिया है।
-------------
विश्व चैंपियनशिप में अमित ने देश के लिए जीता था सिल्वर मेडल
मुक्केबाज अमित पंघाल का जन्म 16 अक्टूबर 1995 को रोहतक जिले के मायना गांव में हुआ था। उनके पिता विजेंद्र सिंह एक किसान हैं। हालांकि कृषि जमीन ज्यादा नहीं होने के कारण पिता विजेंद्र ने कुछ समय तक टेंपो भी चलाया। अमित के भाई अजय भी सेना में हैं और वो भी मुक्केबाज थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा नहीं खेल सके। खुद जब देश के लिए मेडल नहीं
जीत सके तो उन्होंने ही अमित को रिंग में उतारने का निर्णय लिया। अमित 2007 में छोटूराम बाक्सिंग एकेडमी में अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी। वहीं 2017 में उन्होंने नेशनल बाक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम
किया था। अमित पंघाल एक इंटरनेशनल बाक्सर हैं। विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले देश के पहले मुक्केबाज हैं और टोक्यो और पेरिस ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन पदक जीतने की टीस अधूरी है।
अमित सेना में जूनियर कमीशन अधिकारी ( जेसीओ) हैं
------------
अमित की उपलब्धियां
वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। 2018 काामनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता। 2019 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंंपियनशिप में रजत पदक जीता। दो बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। 2021 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2017 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
कौन हैं अंकुश श्योकंद
जींद की निवासी अंशुल श्योकंद फिलहाल कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) की तैयारी कर रही हैं। अंशुल का हाल ही में एयरफोर्स का भी एग्जाम क्लियर हुआ है। अंकुश् के पिता कुलदीप भी किसान हैं व मां सीमा जींद अस्पताल में नर्स हैं। बड़ा भाई विवेक यूके में पढ़ाई करता है। अंशुल ने बीकाम की पढ़ाई की है। उन्होंने भारतीय वायु सेना की परीक्षा पास की है। अभी वह भारतीय वायु सेना की ही तैयारी कर रही हैं।
-----------------