पिता की गालियां छुड़वाने वाली पश्चिम बंगाल की राईहाना ने जीता बेस्ट सेल्फी विद डॉटर अवार्ड

औरत को जितने ज्यादा सशक्त बनाएंगे समाज उतना सशक्त बनेगा: प्रो. राजबीर सिंह

 8
पिता की गालियां छुड़वाने वाली पश्चिम बंगाल की राईहाना ने जीता बेस्ट सेल्फी विद डॉटर अवार्ड

पिता की गालियां छुड़वाने वाली पश्चिम बंगाल की राईहाना ने जीता बेस्ट सेल्फी विद डॉटर अवार्ड

- औरत को जितने ज्यादा सशक्त बनाएंगे समाज उतना सशक्त बनेगा: प्रो. राजबीर सिंह

- एमडीयू रोहतक में हुआ दसवां सेल्फी विद डॉटर डे सम्मान समारोह

- नवजात बेटी की सेल्फी अपलोड करने वाली मध्य प्रदेश की पंचायत को भी मिला सम्मान

- 17 राज्यों से आई लड़कियों ने लिया भाग

ओपी शिष्ठ, रोहतक

सेल्फी विद डॉटर अभियान का असर देश के विभिन्न राज्यों में दिखाई देने लगा है। हरियाणा के जींद जिले की बीबीपुर पंचायत में सरपंच सुनील जागलान ने दस वर्ष पहले यह पहल की थी। अब यह जनजागरण मुहिम बन चुकी है। हरियाणा के मेवात की बेटी अपनी शिक्षा और हकों की लड़ाई लड़ती है तो पश्चिम बंगाल की एक बेटी अपने घर में गालियां बंद करवाने का अभियान छेड़ रही है। इतना ही नहीं लड़कियों व महिलाओं के लिए घर में पीरियर चार्ट लगाने का सार्थक प्रयास सेल्फी विद डॉटर कर चुका है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में सेल्फी विद डॉटर का 10वां राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह मनाया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल समेत 17 राज्यों की लड़कियों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। एमडीयू के यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम, डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस, वूमेन स्टडी सेंटर और सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय पुनर्वास परिषद की चेयरपर्सन डॉ.शरणजीत कौर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह समारोह की अध्यक्षता की।

पश्चिम बंगाल की राईहाना गाली बंद घर का अभियान चलाया

पश्चिम बंगाल की राईहाना ने अपने पिता की गालियां को बंद करवाने का अभियान अपने ही घर में चलाया हुआ है। उसके माता-पिता बातचीत में भी गालियों का प्रयोग करते थे। राईहाना ने बताया कि यह एक मानसिक रोग है। अब 60 प्रतिशत तक उसके पिता का गालियों पर नियंत्रण हो गया है।

मूल रूप से दिल्ली निवासी और अब इंग्लैंड में रहने वाली रमिका पुत्री सुनीता इस साल की तीसरी विजेता हैं। रमिकासामाजिक आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्र में कार्य करने वाले नेशनल यूथ आर्ट ट्रस्ट यूके की निदेशक हैं। वह इंग्लैंड में सेल्फी विद डॉटर का प्रचार कर रही हैं। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आरसीआई की चेयरपर्सन डॉ.शरणजीत कौर ने कहा कि इस अभियान ने दिव्यांग लड़कियों को अपना हिस्सा बनाकर नई पहचान दी है।

मध्यप्रदेश की गोटे गंव की खेड़ पंचायत को मिला अवार्ड

दसवें सेल्फी विद डॉटर दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित समारोह के दौरान सेल्फी विद डॉटर पंचायत अवार्ड मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटे गांव खेड़ा की पंचायत को दिया गया है। गोटे गांव खेड़ा की पंचायत ने कुल 27 पंचायतों को पछाड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया है। एमडीयू में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान एमडीयू के कुलपति डॉ.प्रो.राजबीर सिंह, आरसीआई की चेयरपर्सन डॉ.शरणजीत कौर ने संयुक्त रूप से गोटे गांव खेड़ा की सरपंच प्रियंका को सम्मानित किया गया। सरपंच प्रियंका ने गांव में पैदा होने वाली हर लड़की की फोटो सेल्फी विद डॉटर पर अपलोड की। उन्होंने अपने गांव में महिला हितेषी कई योजनाओं को लागू किया।

9 जून 2015 को अभियान की शुरुआत

आज का यह कार्यक्रम कन्या भ्रूण हत्या रोकने व गाली बंद घर अभियान को समर्पित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रचारित सेल्फी विद डॉटर अभियान की शुरुआत 9 जून 2015 को हरियाणा के जींद जिला से हुई थी। इस अवसर पर सुनील जागलान ने ऐलान किया कि 11वें वर्ष के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में कन्या भ्रूण मर्डर रोकने व गाली बंद घर अभियान को गति दी जाएगी।

नोएड की खुशी को बेस्ट सेल्फी आफ द ईयर अवार्ड

बेस्ट सेल्फी आफ द ईयर का अवार्ड नोएडा की खुशी पुत्री शीतल को दिया गया है। उसकी माता ने अपने बल पर खुशी का पालन पोषण करके सफल महिला उद्यमी बनाया। खुशी सिंगल मदर चाइल्ड है और कुछ समय पहले तक धारा प्रवाह गालियां देती थी। दो साल से सेल्फी विद डॉटर के साथ जुड़कर काम कर रही हैं और अब 70 फीसदी तक गालियों पर नियंत्रण आ गया है।

औरत जितना सशक्त होगी, समाज उतना मजबूत होगा : कुलपति

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राजबीर सिंह ने कहा कि औरत को जितने ज्यादा सशक्त बनाएंगे समाज उतना सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ इस कार्यक्रम को भी विश्वविद्यालय स्तर पर बढ़ाया जाएगा। विवि में दाखिले के दौरान ही लड़कियों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। प्रो. राजबीर सिंह ने सुनील जागलान की इस अभियान के लिए सराहना करते हुए कहा कि अगले साल से सेल्फी विद डॉटर दिवस के आयोजन का प्रसार किया जाए, जिसमें विवि प्रबंधन उनका सहयोग करेगा।

प्रीति बंसल ने कहा कि इस मुहिम ने महिलाओं के संबल दिया

एमडीयू के रजिस्ट्रार कृष्णकांत ने स्वयं रचित कविता सुनाकर सभी लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि किया मोटरर्ज की निदेशक प्रीति बंसल ने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने महिलाअों को संबल दिया है। यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम की निदेशिका प्रो. अंजू धीमान ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया। महिला अध्ययन केंद्र की निदेशिका प्रो. शालिनी सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा बारे प्रकाश डाला।

अभियान की यात्रा ने दी अलग पहचान : जागलान

सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील जागलान ने सेल्फी विद डॉटर अभियान के दस वर्ष पूरे होने की यात्रा का ब्यौरा दिया। चीफ कंसल्टेंट, यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम प्रो. राजकुमार ने आभार जताया। गार्गी और मोनिका ने मंच संचालन किया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, डीन सीडीसी प्रो. विनीता हुड्डा, विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, गैर शिक्षक कर्मी, विद्यार्थी, शहर के गणमान्य जन एवं प्रतिभागीगण इस इस अवसर पर उपस्थित रहे। सेल्फी विद डॉटर अभियान कार्यक्रम में दिव्यांग रिदम, बीडीपीओ मोनिका, महाराष्ट्र के सेवाग्राम की पूर्व सरपंच सुजाता, हरियाणा की सोनिया ढांडा, मध्य प्रदेश के देवास गांव के सरपंच रोहित तिवारी और मेवात की अंजूम इस्लाम ने अपनी जिंदगी की कहानियां साझा की।

-------------