मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने की एमडीयू कुलपति से मुलाकात
- मेयर एमडीयू के पूर्व कर्मचारी हैं
मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने की एमडीयू कुलपति से मुलाकात
- मेयर एमडीयू के पूर्व कर्मचारी हैं
टीएचटी, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने वीरवार को विश्वविद्यालय परिसर में रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि का का गर्मजोशी से स्वागत किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने फैकल्टी हाउस में पुष्पगुच्छ भेंट कर मेयर रामअवतार वाल्मीकि का हार्दिक अभिनंदन किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शोध कार्यों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एमडीयू की भविष्य की विकास योजनाओं की रूपरेखा को भी मेयर के साथ साझा किया, जिसमें खासतौर पर झज्जर बाईपास पर रोड के दूसरी तरफ एमडीयू की जमीन की उपयोगिता एवं सौंदर्यीकरण, रेलवे लाइन के साथ गुजरने वाले नाले के समाधान, विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो पर सेक्टर 14 चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था हेतु रेड लाइट लगवाने, विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी कालेज बनाने समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने एमडीयू की प्रगति यात्रा की सराहना की और नगर निगम की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चीफ कंसल्टेंट यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रो. राजकुमार, निदेशक जनसंपर्क प्रो. आशीष दहिया, सीडीएस निदेशिका प्रो. प्रतिमा देवी, पीआरओ पंकज नैन समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
--------------