होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में बनाएं करियर
एम.डी. यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में 10+2 के उपरांत बी.एच.एम.सी.टी., बी.टी.टी.एम. व पांच वर्षीय एम.एच.एम.सी.टी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पोर्टल पुनः खुले
होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में बनाएं करियर
- एम.डी. यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में 10+2 के उपरांत बी.एच.एम.सी.टी., बी.टी.टी.एम. व पांच वर्षीय एम.एच.एम.सी.टी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पोर्टल पुनः खुले
टीएचटी न्यूज, रोहतक
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के विश्वविद्यालय परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (IHTM) में 10+2 के बाद संचालित डिग्री प्रोग्राम बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (BHMCT), बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (BTTM) तथा पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर्स इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (MHMCT) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल पुनः खोल दिए गए हैं।
संस्थान के निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पोर्टल को 21 जुलाई 2025 तक खुला रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी रिक्त सीटों के विरुद्ध नए आवेदन कर सकते हैं। यह एक सुनहरा अवसर है उन विद्यार्थियों के लिए जो आतिथ्य, खानपान प्रबंधन एवं पर्यटन क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि ओपन काउंसलिंग का आयोजन 25 जुलाई 2025 को किया जाएगा, जिसमें पात्र अभ्यर्थियों को मौके पर ही दस्तावेजों के सत्यापन एवं योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में कोई पृथक सूचना प्रकाशित नहीं की जाएगी, अतः सभी इच्छुक अभ्यर्थियों समय पर आवेदन कर काउंसलिंग में भाग लें।
अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mdu.ac.in अथवा संस्थान के हेल्पडेस्क से संपर्क किया जा सकता है।
---------------