समाधान शिविर नागरिकों के लिए सिद्ध हो रहे है लाभदायक : उपायुक्त

बैट्री चालित रिक्शा प्राप्त होने पर जयवीर ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व जिला प्रशासन का किया आभार व्यक्त

 14
समाधान शिविर नागरिकों के लिए सिद्ध हो रहे है लाभदायक : उपायुक्त

समाधान शिविर नागरिकों के लिए सिद्ध हो रहे है लाभदायक : उपायुक्त

- उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह व अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार के निर्देशानुसार बालंद के दिव्यांग जयवीर को उपलब्ध करवाई गई बैट्री चालित रिक्शा

- बैट्री चालित रिक्शा प्राप्त होने पर जयवीर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व जिला प्रशासन का किया आभार व्यक्त

टीएचटी न्यूज, रोहतक :

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों के लिए सार्थक साबित हो रहे है। बालंद निवासी जयवीर ने समाधान शिविर में बैट्री चालित रिक्शा की फरियाद लगाई थी। इसके उपरांत जयवीर ने रेडक्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह से मिलकर बैट्री चालित रिक्शा की गुहार लगाई थी। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा लाभार्थी को बैट्री चालित रिक्शा उपलब्ध करवा दी गई है। जयवीर 100 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति है।

आवेदनकर्ता ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार से बैट्री चालित रिक्शा की गुहार लगाई थी ताकि एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जाने में सुविधा हो। उन्होंने समाधान शिविर में बताया कि उन्हें चार वर्ष पूर्व रिक्शा मिली थी तथा उनकी रिक्शा को किसी वाहन चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके कारण उसे एक से दूसरे स्थान पर जाने के लिए काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था।

अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा तुरंत जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव को निर्देश दिए कि वे शत-प्रतिशत दिव्यांग जयवीर को बैट्री चालित रिक्शा उपलब्ध करवाए। इन्ही आदेशों की अनुपालना में जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जयवीर को बैट्री चालित रिक्शा उपलब्ध करवाई गई है। जयवीर ने बैट्री चालित रिक्शा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन तथा जिला रैडक्रॉस सोसायटी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नागरिकों की हर शिकायत के एक छत के नीचे निदान के उद्देश्य से सप्ताह के प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर ने तुरंत अलिम्को कंपनी से बैट्री चालित रिक्शा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। अलिम्को कंपनी से बैट्री चालित रिक्शा प्राप्त होते ही उपायुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त के निर्देशानुसार इस रिक्शा को जयवीर को दे दिया गया।

-----------

निंदाना में चकबंदी के बाद कब्जा कार्रवाई के दृष्टिगत डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त :

- जिलाधीश धर्मेंद्र सिंह ने जारी किए आदेश

रोहतक : जिलाधीश धर्मेंद्र सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धाराओं 16 (1) एवं 17 (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला की महम तहसील के गांव निंदाना में चकबंदी के बाद 21 मई से 4 जून तक कब्जा कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए है।

जिलाधीश द्वारा जारी आदेश के तहत 21 मई से 24 मई 2025 तक लाखनमाजरा के नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत, 25 मई से 28 मई 2025 तक रोहतक के नायब तहसीलदार दीपक, 29 मई से 1 जून तक महम के नायब तहसीलदार राहुल बूरा तथा 2 जून से 4 जून 2025 तक सांपला के नायब तहसीलदार जितेंद्र को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जिलाधीश द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा डयूटी मजिस्ट्रेट के साथ महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा पुलिस बल के प्रभारी निरंतर डयूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे। डयूटी मजिस्ट्रेट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 द्वारा प्रदत्त की गई कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे। जिला राजस्व अधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित भूमि पर किसी न्यायालय स्टे अथवा स्टेटस-को आदेश पारित न किया गया हो तथा कार्य नियमानुसार हो।

-------------

जन संवाद की लंबित शिकायतों का तीन दिन में निपटारा करें सुनिश्चित : उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह

रोहतक : उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए है कि वे सीएम विंडो तथा जनसंवाद पोर्टल की लंबित शिकायतों का तीन दिन के अंदर निपटारा करवाना सुनिश्चित करें। ऐसा न करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे तथा प्रदेश सरकार को सूचना भेजी जाएगी। उपायुक्त ने विभागाध्यक्षों को जारी निर्देशों में कहा है कि उनके कार्यालय द्वारा सीएम विंडो एवं जनसंवाद पोर्टल की ऑवरडयू शिकायतों के निपटारे बारे मौखिक व लिखित रूप से संबंधित विभागों को अवगत करवाया जा चुका है। आगामी तीन दिन के अंदर सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल की सभी लंबित शिकायतों का संबंधित विभाग द्वारा निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

--------------

स्नातक के प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया शुरू : उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह

- उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दाखिला पोर्टल खोला गया

- प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में विभिन्न यूजी कार्यक्रमों के दाखिले की प्रक्रिया शुरू

रोहतक : उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक स्तर 2025-26 के लिए स्नातक के प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेज में शुरू कर दी गई है। सरकार स्नातक कोर्स में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने के प्रति उत्सुक है। विद्यार्थियों के लिए स्नातक कार्यक्रमों जैसे बीए, बीकॉम, बैचलर ऑफ फिजिकल साइंसिज, बैचलर ऑफ लाइफ साइंसिज, बीसीए, बीबीए इत्यादि के लिए एडमिशन पोर्टल को 19 मई 2025 से खोल दिया गया है। पात्र विद्यार्थी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किए गए पोर्टल https://admissions.highereduhry.ac.in पर आवेदन कर सकते है।

----------------