हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 15 मई तक घाेषित करेगा 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम
- बोर्ड परीक्षाओं का पार्किंग कार्य हेा चुका है पूरा, बोर्ड चेयरमैन ने दी जानकारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 15 मई तक घाेषित करेगा 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम
- बोर्ड परीक्षाओं का पार्किंग कार्य हेा चुका है पूरा, बोर्ड चेयरमैन ने दी जानकारी
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा के बाद कापी मार्किंग की कार्य पूरा हो चुका है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने में जुट गया है। बोर्ड चेयरमैन ने उम्मीद जताई है कि 15 मई तक दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित हो जाएंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने हरियाणा में 78 केन्द्र बनाए थे। बोर्ड ने सेकेंडरी के लिए 7030 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई, वहीं, सीनियर सेकेंडरी के लिए 4812 प्राध्यापक नियुक्त किए है.। प्रत्येक दिन अध्यापक को 30 कॉपी चेक करने के निर्देश दिए गए थे। 24 अप्रैल तक मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है।
- हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 28 फरवरी को शुरू हुई थीं और 19 मार्च को समाप्त हुई थीं.
- कॉपियों की जांच का काम 78 मूल्यांकन केंद्रों पर किया गया।
- कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया
- कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी 24 अप्रैल हो गया।
- बोर्ड दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।
- 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे।
- छात्र अपना परिणाम रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से देख सकते हैं।
-
वर्जन
दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की कापी जांच का कार्य पूरा हो चुका है। अब परिणाम को लेकर तैयारियां की जा रही है। 15 मई तक परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद हैं। दोनों कक्षाओं के परिणाम में दो दिन का अंतर रहेगा।
पवन कुमार, चेयरमैन, भिवानी बोर्ड
---------------