डा. दीप्ति हुड्डा एसोसिएट डीन मनोनीत

- एमडीयू में रिसर्च एंड डेवलपमेंट में मिली नियुक्ति

 32
डा. दीप्ति हुड्डा एसोसिएट डीन मनोनीत

डा. दीप्ति हुड्डा एसोसिएट डीन मनोनीत

- एमडीयू में रिसर्च एंड डेवलपमेंट में मिली नियुक्ति

टीएचटी न्यूज, रोहतक :

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर डा. दीप्ति हुड्डा को एसोसिएट डीन (नॉन साइंस डिसिप्लीन), रिसर्च एंड डेवलपमेंट मनोनीत किया है। कुलसचिव डा. कृष्णकांत ने बताया कि प्रो. दीप्ति हुड्डा को एसोसिएट डीन (नॉन साइंस डिसिप्लीन), रिसर्च एंड डेवलपमेंट का दायित्व अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक दिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रो. दीप्ति हुड्डा एक अनुभवी और सम्मानित शिक्षाविद् हैं। शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रो. दीप्ति हुड्डा को सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में अनुसंधान एवं नवाचार को नई दिशा मिलेगी।

एमडीयू ने किया परीक्षाओं की तिथि में बदलाव

रोहतक :

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूजी/पीजी एनईपी तथा डीडीई पाठ्यक्रमों के कुछ पेपरों की परीक्षा की आयोजन तिथि में बदलाव किया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि बीए दूसरे वर्ष डीडीई मोड तथा एडिशनल वार्षिक स्कीम के पेपर पॉलिटिकल साइंस ऑप्शन फर्स्ट-भारतीय सरकार व राजनीति का पेपर अब 19 जुलाई को, पीजी दूसरे सेमेस्टर डिस्टेंस मोड के पेपर हिस्ट्री ऑफ हरियाणा की परीक्षा अब 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

कई परीक्षाओं का परिणाम घोषित

रोहतक :

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने मार्च-मई 2025 में आयोजित बीएससी होम साइंस के छठे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, पीजी डिप्लोमा इन हिन्दू स्टडीज के प्रथम व दूसरे सेमेस्टर की केवल री-अपीयर, बीए पत्रकारिता एवं जनसंचार के छठे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, बीएससी स्पोर्ट्स साइंस के छठे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

एमडीयू में प्रवेश परीक्षाएं 15 जुलाई

रोहतक :

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सत्र 2025-2026 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों तथा एलएलबी तीन वर्षीय तथा बीपीएड पाठयक्रम में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षाएं 15 से 19 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी।

कुलसचिव डा. कृष्णकांत ने बताया कि 15 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 11.15 बजे तक एमए लोक प्रशासन, एमएससी फोरेंसिक साइंस तथा एम. कॉम पाठ्यक्रमों, दोपहर 12.30 बजे से 1.45 बजे तक एमए समाजशास्त्र, एमबीए, एमबीए एसएफएस, एमबीए बिजनेस साइकोलॉजी तथा एमटीटीएम व एमचएमसीटी पाठ्यक्रमों तथा अपराह्न 3 बजे से शाम 4.15 बजे तक एमए मनोविज्ञान तथा एमए साइकोलॉजी- गाइडेंस एंड काउंसलिंग पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

16 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 11.15 बजे तक एमएससी केमिस्ट्री, दोपहर 12.30 बजे से 1.45 बजे तक एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार, एमएससी गणित तथा एमएससी गणित अंडर एसएफएस तथा अपराह्न 3 बजे से शाम 4.15 बजे तक फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज पाठ्यक्रमों- एमएससी-बॉटनी, जूलॉजी, एनवायरमेंटल साइंसेज, एनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी, बायोइंफोर्मेटिक्स, फूड टेक्नोलोजी व मेडिकल बायोटेक्नोलोजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

17 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 11.15 बजे तक एमए राजनीति विज्ञान, दोपहर 12.30 बजे से 1.45 बजे तक एलएलबी तीन वर्षीय तथा अपराह्न 3 बजे से शाम 4.15 बजे तक एलएलएम पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

18 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 11.15 बजे तक एमम भूगोल, बीपीएड, एमपीएड, एमए संस्कृत व एमए हिन्दू स्टडीज, दोपहर 12.30 बजे से 1.45 बजे तक एमए रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, एमए इकोनॉमिक्स, एम.लिब, एमए फाइन आर्ट्स ड्राइंग एंड पेंटिंग, एमए एजुकेशन, एमए म्यूजिक वोकल व एमए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल तथा अपराह्न 3 बजे से शाम 4.15 बजे तक एमए योग विज्ञान, एमएड तथा एमएससी स्टैटिसटिक्स पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

19 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 11.15 बजे तक एमए हिन्दी, एमसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी कंप्यूटर साइंस-डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग, दोपहर 12.30 बजे से 1.45 बजे तक एमए अंग्रेजी, एम. फार्मा-इंडस्ट्रियल फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोलोजी, फार्माकोग्नोसी तथा ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

--------------