सीवर में दम घुटने से बाप-बेटों की मौत
- नगर निगम के गांव माजरा में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
सीवर में दम घुटने से बाप-बेटों की मौत
- नगर निगम के गांव माजरा में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
नगर निगम के गांव माजरा में सीवर में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बाप-बेटे हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सीवर में गैस से दम घुटने से पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं है।
जिले में मंगलवार को माजरा गांव में सीवर के मैनहोल में तीन लोग गिर गए, जिनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान महाबीर, उसके बेटे दीपक और लक्ष्मण के रूप में हुई है। बताते हैं कि घर के बाहर गली में सीवर का ढक्कन हटाते समय महाबीर अचानक सीवर में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसके दोनों बेटे भी सीवर में उतर गए, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आकर तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उधर, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
------------