एचबीएसई का 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित, 85.66 प्रतिशत रहा
- 5.22 लाख स्टूडेंट कर रहे रिजल्ट का इंतजार
एचबीएसई का 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित, 85.66 प्रतिशत रहा
- बेटियों ने फिर मारी बाजी, 89.41 प्रतिशत बेटियों का परिणाम
ओपी वशिष्ठ, रोहतक :
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का 12वीं कक्षा का रिजल्ट में जारी हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा और सचिव मुनीश नागपाल ने बताया कि इस बार परिणाम 85.66% रहा। जिसमें लड़कियों का परिणाम 89.41 और लड़कों 81.86 प्रतिशत रहा। । पिछले साल 12वीं में कुल पास प्रतिशत 85.31% रहा। लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उन्होंने 88.14% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52% रहा। उम्मीद की जा रही है कि 2025 में भी हरियाणा बोर्ड के नतीजे पिछले साल की तरह शानदार रहेंगे।
बोर्ड रिजल्ट की मुख्य बिंदु
रेगुलर विद्यार्थियों का रिजल्ट 85.66% रहा।
प्राइवेट विद्यार्थियों का रिजल्ट 63.21 रहा।
ओपन स्कूल फ्रैश कैटेगरी का रिजल्ट 36.35 रहा।
री-अपीयर का रिजल्ट 49.93% रहा।
------------