एमडीयू दीक्षारंभ उत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों को दिए गए जीवन निर्माण के मंत्र
-डॉ. शरणजीत कौर और अन्य विशेषज्ञों ने छात्रों को किया प्रेरित
एमडीयू दीक्षारंभ उत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों को दिए गए जीवन निर्माण के मंत्र
डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. हरीश कुमार ने किया शुभारंभ
-डॉ. शरणजीत कौर और अन्य विशेषज्ञों ने छात्रों को किया प्रेरित
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में दीक्षारंभ उत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. हरीश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि किया। कार्यक्रम में भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्षा डॉ. शरणजीत कौर ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विशिष्ट अतिथि डॉ. शरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने मन के भावों को खूबसूरत बनाएं और शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ें। उन्होंने नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने और समावेशिता को अपनाने पर बल दिया।
डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. हरीश कुमार युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा लेने, टेक्नोलॉजी और समय का सदुपयोग करने, पुस्तकों और समाचार पत्रों को पढ़ने की आदत विकसित करने और स्वयं जीवन का ध्येय निर्धारित करने की बात कही।
प्रॉक्टर प्रो. रणदीप राणा ने विश्वविद्यालय में रैगिंग और अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति की जानकारी दी और छात्रों से एमडीयू के नियमों का पालन करते हुए अनुशासित वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने की अपील की।
सीडीओई निदेशक प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड से संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से स्नातक स्तर पर डिस्टेंस मोड में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को लागू किया गया है। उन्होंने छात्रों को जीवन लक्ष्य प्राप्ति का मंत्र भी दिया।
प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस सुनील जागलान ने समाज में महिलाओं को समान अधिकार, हक और सम्मान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक जागरूकता अभियानों की सराहना की और एमडीयू एलुमना पद्माजय के आइडिया डेफटेरिया को एक अनूठा सामाजिक नवाचार बताया।
लाइब्रेरियन डॉ. सतीश मलिक ने विवेकानंद पुस्तकालय की सुविधाओं, ई-रिसोर्सेज और प्रिंट संसाधनों की जानकारी देते हुए छात्रों से रीडिंग हैबिट विकसित करने की अपील की। डिप्टी डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सोनू ने छात्र कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
ब्रिगेडियर हरबीर सिंह ने यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट फॉर ऑल सर्विसेज बारे जानकारी दी। प्रतिष्ठित न्यूट्रीशियनिस्ट निकिता गर्ग ने हेल्दी लाइफस्टाइल बारे बताया। निदेशक यूनिवर्सिटी आउटरीच एवं यूथ रेड क्रॉस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. अंजू धीमान ने आउटरीच एवं यूथ रेड क्रॉस की गतिविधियों बारे जानकारी दी।
एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. सविता राठी ने एनएसएस गतिविधियों बारे जानकारी दी। सुनो नहरों की पुकार अभियान के जनक डा. जसमेर हुड्डा ने नहरों एव नदियों महत्व एवं उनको साफ एवं स्वच्छ रखने बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस की तरफ से नशा मुक्ति बारे तथा भारतीय डाक कार्यालय से डाक कार्यालय की योजनाओं बारे विशेष जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।
डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रो. सविता राठी ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन डॉ. कविता ने किया। निदेशक, युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी और उनकी टीम ने कार्यक्रम के समन्वयन में सहयोग किया।
इस अवसर पर प्रो. रणदीप राणा, प्रो. विनीता हुड्डा, प्रो. सपना गर्ग, प्रो. गुलशन लाल तनेजा, प्रो. सोनू, डॉ. सतीश मलिक, प्रो. सुधीर कुमार, डायरेक्टर, प्रो. अंजू धीमान, प्रो. सविता राठी, डॉ. जसमेर हुड्डा, डॉ. कविता हुड्डा, डॉ. महक दांगी, डॉ. स्वाति सिंह, ब्रिगेडियर हरबीर सिंह, सुनील जागलान, एमडीयू के शिक्षक और नवागंतुक स्नातक विद्यार्थी उपस्थित रहे।