हरिद्वार में दबिश देकर रोहतक CIA-1 ने पकड़े 3 आरोपी, पुणे के फर्नीचर कारोबारी से मांगी थी 2 करोड़ की फिरौती

- फिरौती नहीं देने पर फर्नीचर हाउस पर की थी फायरिंग, आरोपियों को पुणे पुलिस के हवाले किया गया

 3

टीएचटी न्यूज, रोहतक/हरिद्वार

रोहतक पुलिस की CIA-1 टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे के एक फर्नीचर कारोबारी से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए पुणे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे स्थित एजे फर्नीचर हाउस के मालिक को एक गैंग की ओर से फोन कॉल कर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। आरोपियों ने रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 16 मई 2026 को आरोपियों ने एजे फर्नीचर हाउस पर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस मामले में थाना रावेत (ठाणे) में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग संख्या 167/2026 दर्ज किया गया था।

इसी दौरान रोहतक पुलिस की CIA-1 टीम किसी अन्य मामले में आरोपियों की तलाश के लिए हरिद्वार गई हुई थी। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित t के दिशा-निर्देश और CIA-1 प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक विनोद के नेतृत्व में टीम ने हरिद्वार में छापेमारी कर तीन आरोपियों को काबू किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण पुत्र रामनिवास निवासी छज्जन जिला झज्जर, सागर पुत्र अजयपाल निवासी सोनीपत तथा पंकज पुत्र कुलदीप निवासी ककराना के रूप में हुई है। तीनों आरोपी हरिद्वार के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। रोहतक पुलिस ने कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को पुणे पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

-----------