PGIMS छात्रा अपहरण मामले में महिला आयोग का एक्शन:डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने के लिए NMC को लिखा

रोहतक पीजीआईएमएस की BDS छात्रा का अपहरण करके मारपीट करने के मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से महिला आयोग की चेयरपर्सन ने आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। हरियाणा राज्य महिला आयोग के सहायक की तरफ से राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग को लिखा पत्र में कहा गया है कि छात्रा के साथ हुई घटना का पता लगते ही आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया पीजीआई रोहतक के निदेशक कार्यालय का 20 अगस्त को निरीक्षण किया। इस दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों को ध्यान में रखकर आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने के लिए कहा। साथ ही रोहतक पुलिस अधीक्षक को भी मामले की पूर्ण कार्यवाही रिपोर्ट आयोग को एक सप्ताह में भिजवाने के लिए कहा। विरोध करने पर छात्रा को पीटा बता दें कि रोहतक में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने BDS की छात्रा को किडनैप कर उसके साथ मारपीट की। डॉक्टर ने उसे गाड़ी में ले गया था। विरोध करने पर उसे पीटा। फिर उस गेट के बाहर फेंक दिया।​​​​​ छात्रा ने इसकी शिकायत पीजीआईएमएस प्रशासन को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पीड़िता अपने घाव दिखाती नजर आ रही है। आरोप है कि आरोपी डॉक्टर उससे शादी करने का दबाव बना रहा। जबकि वह इससे इनकार कर रही थी। 16 अगस्त को छात्रा का अपहरण करके ले गया था आरोपी पीड़ित छात्रा बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की फर्स्ट ईयर की छात्रा है। वहीं, एनाटॉमी विभाग का रेजिडेंट डॉक्टर मनिंदर छात्र-छात्राओं को पढ़ाता है। खुद पीजीआईएमएस से एमडी की डिग्री कर रहा था। पीड़ित छात्रा का आरोप है 16 अगस्त की शाम को आरोपी मनिंदर ने मेडिकल कैंपस से उसे अगवा कर लिया। रात को वह उसे अंबाला और चंडीगढ़ घुमाता रहा। आरोप है कि डॉक्टर ने शादी और संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर को बुरी तरह पीटा। पिटाई से शरीर पर चोट के निशान बन गए। इसके बाद 17 अगस्त की शाम तकरीबन 3.30 बजे छात्रा को पीजीआईएमएस के गेट पर फेंककर फरार हो गया। इसके बाद छात्रा ने घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया।

 14