छात्राएं जीवन की चुनौतियों का संयम, धैर्य और विश्वास के साथ करें सामना महिपाल ढांडा

- विश्व कल्याण व विश्व शांति का संकल्प लेकर देश को विकसित व दोबारा विश्व गुरू बनाने में दें योगदान

 62
छात्राएं जीवन की चुनौतियों का संयम, धैर्य और विश्वास के साथ करें सामना महिपाल ढांडा
छात्राएं जीवन की चुनौतियों का संयम, धैर्य और विश्वास के साथ करें सामना महिपाल ढांडा

- विश्व कल्याण व विश्व शांति का संकल्प लेकर देश को विकसित व दोबारा विश्व गुरू बनाने में दें योगदान

- दीक्षांत समारोह में स्नातक व स्नातकोत्तर में विभिन्न विषयों की 1232 छात्राओं को डिग्रियों से किया गया अंलकृत

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है भारत

- विद्यार्थी बड़े-बुजुर्गों का करें सम्मान, अनुभव करें सांझा

- विभिन्न क्षेत्रों में निपुणता हासिल कर देश के विकास में दें योगदान

टीएचटी न्यूज, रोहतक :

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत जीवन की चुनौतियों का संयम, धैर्य और विश्वास के साथ सामना करें तथा अंतरआत्मा की आवाज सुनकर आगे बढ़ें। विद्यार्थी भारत के मजबूत विचार विश्व कल्याण व विश्व में शांति का संकल्प लेकर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्टï्र तथा दोबारा विश्व गुरू बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित छात्राओं व शिक्षकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न विषयों में डिग्री प्राप्त करने वाली सभी 1232 छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दर्शना ने सभी छात्राओं को डिग्रियों से अंलकृत किया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का महाविद्यालय परिसर पहुंचने पर एनसीसी की छात्राओं ने गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान किया। उन्होंने दीक्षांत समारोह में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दर्शना व कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. मीनू नैन व अन्य के साथ दीप प्रज्जवलित किया तथा इसके उपरांत दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की। उन्होंने डिग्रियों से अंलकृत करने के उपरांत दीक्षांत समारोह के समापन की विधिवत घोषणा की।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी स्वयं को देश के आज के नागरिक मानते हुए समाज व देश के प्रति अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लें। देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। देश की बेटी कल्पना चावला व सुनीता विलियम्स इत्यादि ने विश्व में देश का लोहा मनवाया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश निरंतर उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्घ शुरू होने के बाद यूके्रन में फंसे भारतीयों को देश वापिस लाने के लिए प्रधानमंत्री ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। यूक्रेन में फंसे लगभग साढे सात हजार पाकिस्तानी भी अपने हाथों में भारत का तिरंगा झंडा लेकर सुरक्षित यूक्रेन से निकलने में सफल हुए।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश को विश्व की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी दी तथा देश के वैज्ञानिकों के दम पर भारत दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने में कामयाब रहा। विद्यार्थी हमारे वेदों में छुपे विश्व कल्याण व विश्व में शांति स्थापित करने की हमारे विचार को और सुदृढ करें। विद्यार्थी शोध, कला, विज्ञान इत्यादि विषयों में निपुणता हासिल कर अपने जीवन में उच्च लक्ष्यों को हासिल करें। विद्यार्थी अपने बड़े-बुजुर्गों का आदर सत्कार करें तथा उनके अनुभवों को सांझा करें। अंहकार को त्यागकर नए भारत के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा सौंपे गए मांगपत्र के संदर्भ में आश्वस्त किया कि वे सभी मांगों की फिजिबिलिटी की जांच करवाएंगे और सभी संभव कार्यों को पूरा करवाया जाएगा।

प्राचार्या ने महाविद्यालय की उपलब्धियों की दी जानकारी

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दर्शना ने सभी अतिथिगण का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1974 में स्थापित किए गए प्रदेश के एकमात्र महिला महाविद्यालय में वर्तमान में विभिन्न विषयों की लगभग 6300 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. मीनू नैन ने सभी अतिथिगण का आभार व्यक्त किया। प्राचार्या डॉ. दर्शना, डॉ. मीनू नैन, प्रोफेसर फूलकुमार, डॉ. सुभाष बल्हारा इत्यादि ने मुख्यातिथि व शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विशिष्टï अतिथि व पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर को शॉल व पौधा भेंटकर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातकोत्तर व स्नातक के विभिन्न विषयों की छात्राओं को डिग्रियों से अंलकृत किया गया। दीक्षांत समारोह का समापन राष्ट्ररीय गान से हुआ। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल सहित महाविद्यालय के शिक्षण स्टाफ के सदस्य, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, डिग्री हासिल करने वाली छात्राएं व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

-----------