नगर निगम हाउस की पहली बैठक आज, नहीं होगा सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव
नगर निगम हाउस की पहली बैठक आज, नहीं होगा सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव
- नगर निगम चुनाव के पहली पहली बार एक साथ बैठेंगे पार्षद
टीएचटी न्यूज, रोहतक
नगर निगम रोहतक की बुधवार को पहली हाउस की बैठक होगी। नवनियुक्त मेयर रामअवतार वाल्मीकि और पार्षद एक साथ अधिकारियों के साथ नजर अाएंगे। लेकिन इस बार सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं होगा। इसके लिए दावेदारों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि भाजपा का स्पष्ट बहुमत है अौर 22 में से 14 पार्षद भाजपा के चिन्ह पर जीतकर अाए हैं।
भाजपा के 14 पार्षद हैं, छह पार्षद निर्दलीय है। वहीं कांग्रेस के दो ही पार्षद है। 22 वार्डों में अधिकांश नए पार्षद है, जिन्हें निगम हाउस की मीटिंग का अनुभव ही नहीं है। पहली बार पार्षद हाउस की मीटिंग में शामिल होंगे और अपने वार्ड की समस्याओं को रखेंगे। निगम की मीटिंग में विकास के कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। नवनियुक्त पार्षदों के साथ कई मुद्दों पर बात होगी, जिसमें शहर की सफाई, पीने का पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवरों की सफाई, बरसाती नालों की सफाई शामिल है। इसके साथ ही कुछ नए प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
ये हैं रोहतक नगर निगम के मेयर अौर पार्षद
नगर निगम के 22 वार्डों में चुनाव जीतने की बात करें तो भाजपा के 14 पार्षदों ने जीत हासिल की है। इनमें वार्ड एक से अक्षय, वार्ड दो से आशा लता, वार्ड 4 से रिंकू देवी, वार्ड 5 से सुरेश किराड़, वार्ड 6 से नीरा भटनागर, वार्ड 7 से कपिल नागपाल, वार्ड 12 से सुशील, वार्ड 14 से कंचन खुराना, वार्ड 15 से अनिता मिगलानी, वार्ड 16 से मुक्ता नागपाल, वार्ड 17 से डिंपल जैन, वार्ड 18 से बेबी रानी, वार्ड 20 से प्रवीण कौशिक व वार्ड 21 से बिजेंद्र सिंह शामिल है।
निर्दलीय पार्षदों में ये शामिल
नगर निगम के 22 वार्डों में से 6 वार्डों में निर्दलीय व 2 में कांग्रेस उम्मीदवार जीते है। निर्दलीयों में वार्ड 3 से ज्योति, वार्ड 8 से अंजू सैनी, वार्ड 9 से बिजेंद्र हुड्डा, वार्ड 10 से मनीषा, वार्ड 13 से कृष्णा, वार्ड 22 से सुमन शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवारों में वार्ड 11 से परीक्षित देशवाल व वार्ड 19 से विजय कुमार गोयल शामिल है।
---------------