जींद में दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या
- गाड़ी में सवार होकर अाए थे बदमाश
टीएचटी न्यूज, जींद
जींद के गांव निर्जन में दो सगे भाईयों को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात मंगलवार- बुधवार तड़के करीब दो बजे की है। जींद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
निर्जन गांव में बुधवार तड़के करीब दो बजे गड़ी में सवार होकर कुछ लोग आए और सतीश अौर दिलबाग पर गोलियां बरसा दी। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके मृत घोषित कर दिया। सतीश की उम्र 44 तथा दिलबाग की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। बताया जाता है कि मंगलवार रात 11 बजे उनका गांव के ही दूसरे पक्ष के साथ झगड़ा हुअा था। इसी झगड़े की रंजिश् में वारदात को अंजाम दिया गया। गोलियों की आवाज सुनकर सतीश् का बेटा मोहित बाहर आया तो दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। मोहित ही अस्पताल लेकर गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। कई-कई राउंड फायर होने की बात सामने आई है।
इसमें सतीश और दिलबाग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर सतीश का बेटा मोहित बाहर आया तो दोनों जमीन पर पड़े मिले। मोहित दोनों को जींद के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा।
------------