कोसली में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस:MLA सीताराम ने किया ध्वजारोहण; बोले- आजादी में क्षेत्र के वीर सैनिकों की अहम भूमिका
हरियाणा के रेवाड़ी के कोसली में राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अटेली विधायक सीताराम यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सीताराम ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष महत्व का दिन है। इस दिन भारत माता के महान सपूतों ने देश को अंग्रेजों के शासन से मुक्त करवाया था। विधायक सीता राम ने कोसली क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सरहदों पर अपनी शहादत देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि र्पित की। इससे पूर्व उन्होंने सैनिक विश्रामगृह में बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए हर्षोल्लास का दिन है। आज हर गली, हर मोहल्ले में तिरंगा है, हर घर-हर दफ्तर में तिरंगा है, हर वाहन, हर हाथ में तिरंगा है। उन्होंने कहा कि पूरा देश तिरंगे के रंगों में रंगा है। उन्होंने कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों की वीरांगनाओं को शाल भेंट कर सम्मान किया। वहीं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाषचंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद सहित देश पर अपने प्राण अर्पित करने वाले हजारों बलिदानियों को देश हमेशा याद करता रहेगा।