झज्जर पहुंचे राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा:स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम, शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित
हरियाणा के झज्जर जिला में प्रशासन द्वारा आजादी की 78वीं वर्षगांठ पूरे जिले में बड़ी धूमधाम से मनाई गई l जिला प्रशासन द्वारा शहर के बस स्टैंड की वर्कशॉप में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम को लेकर झज्जर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया l पुलिस ने निकाला मार्च पास्ट जिला प्रशासन के स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा पहुंचे l स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का जिला प्रशासन की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया l राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में पहुंचकर ध्वजारोहण किया l कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद राज्यसभा सांसद में पुलिस परेड का निरीक्षण किया और उसके बाद झज्जर वासियों को अपना संदेश दिया और सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी l मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद पुलिस द्वारा मार्च पास्ट निकाला गया। सरकार का लक्ष्य, फील्ड में बेहतर प्रदर्शन करें बेटियां पुलिस के मार्च पास्ट के बाद राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कार्यक्रम में मौजूद शहीद परिवारों को सम्मानित करते हुए उन्हें नमन किया और इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों को सम्मानित किया है l महिलाओं सशक्तिकरण को लेकर ही प्रदेश सरकार ने 3 लाख लखपति दीदी बनाए जाने का कार्यक्रम रखा है। हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि हमारी बेटियां हर फील्ड के अंदर बेहतर प्रदर्शन करें। मनु भाकर की जमकर की प्रशंसा ओलम्पिक में आधा दर्जन मैडल आने और 3 मैडल झज्जर के आने पर जांगड़ा ने सभी झज्जर जिलावासियों की शुभकामनाएं दी। मनु भाकर की प्रशंसा की और कहा कि हमारी बेटियां प्रदर्शन कर रही है। विनेश फोगाट की अपील खारिज करने के सवाल का जवाब देते हुए जांगड़ा ने कहा कि हर देश का अपना कानून होता है, लेकिन हमारी सरकार का फैसला है, जो सुविधाएं मैडल जीतने के बाद विनेश फोगाट को मिलनी चाहिए थी, वह सभी सुविधाएं विनेश फोगाट को दी जाएगी।