कलानौर में भारी बारिश के बाद जल भराव:कई क्षेत्रों में लोग घरों में कैद; लोगों की परेशानी बढ़ी, प्रशासन के प्रति रोष
हरियाणा के रोहतक के कलानौर में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। बारिश के बाद कस्बे के अनेक क्षेत्रों में भारी जल भराव हो गया। बहुत सी गलियां जलमग्न हो गई। इसके चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कलानौर की अगर बात करें तो बारिश के चलते आईटीआई से लगते क्षेत्र ,वार्ड 5, निगाना रोड से लगते क्षेत्र, महावीर मंदिर वाली गली स्थित अनेको क्षेत्रों में वर्षा के चलते जल भराव हो गया। लोगों ने बताया कि जब भी बारिश आती है ,यहां भारी जल भराव हो जाता है। सीवर ओवरफ्लो हो जाते हैं। प्रशासन जल निकासी के स्थायी प्रबंध नहीं कर पाया है। लोगों ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी न हो पाने पर बारिश का पानी घरों में भी घुस जाता है। इससे उन्हें काफी समस्या उठानी पड़ती है।