बवानी खेड़ा में व्यक्ति व नाबालिग लड़की लापता:शख्स बिना बताए घर से निकला; लड़की कचरा फेंकने गई थी बाहर

भिवानी जिले के बवानीखेड़ा में एक व्यक्ति और एक नाबालिग लड़की लापता हो गए। जिसका काफी तलाश करने पर परिजनों को कोई सुराग नहीं लगा। जिसके परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत देकर व्यक्ति और युवती को ढूढने की गुहार लगाई है। किरावड़ गांव के रहने वाले गणेशी ने पुलिस को बताया कि उसका 33 वर्षीय बेटा सुनील उर्फ सोनू 8 अगस्त को लगभग 12 बजे घर से अचानक कहीं चला गया। उसने गांव व अपनी रिश्तेदारी में पता किया। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। कचरा फेंकने गई थी लड़की, नहीं लौटी वापस इधर, दूसरा बवानीखेड़ा क्षेत्र के कस्बा का है। एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी बुधवार दोपहर लगभग पौने तीन बजे घर के बाहर कचरा फैंकने गई थी। कचरे वाला डिब्बा गली में नाले में पड़ा था। लेकिन उसकी बेटी लौटकर घर नहीं आई। पीड़ित ने अपनी बेटी को आसपास के एरिया व अपनी रिश्तेदारी में पता किया। लेकिन उसका कहीं पर सुराग नहीं लगा। जिसके के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी मुरारी लाल ने कहा कि दो अलग-अलग मामला में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

 8