महम में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस:SDM दलबीर सिंह ने राष्ट्रगान के साथ फहराया तिरंगा; परेड की सलामी ली
हरियाणा के रोहतक के महम में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में धूम-धाम के साथ मनाया गया। एसडीएम दलबीर सिंह फोगाट ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इससे पहले एसडीएम ने आजाद चौक स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और सभी को बधाई स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। पुलिस और छात्रों ने किया मार्च पास्ट समारोह में हरियाणा पुलिस महम, राजकीय महाविद्यालय महम के छात्र-छात्राओं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकडा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम, बहलबा व महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल महम की बैंड की धुन के साथ टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। भारतवासियों के लिए गर्व का दिन एसडीएम ने संबोधन में कहा कि आज हर भारतवासी के लिए खुशी एवं गर्व का दिन है। ‘‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम से तिरंगे के साथ पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। इस दिन के लिए मां भारती के अनगिनत सपूतों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। इसी दिन के लिए असंख्य देशभक्तों ने कष्ट झेले और यातना सही। शहीदों के परिवारों को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाई उन्होनें कहा कि युद्ध के दौरान शहीद हुए सेना व अर्ध-सैनिक बलों के जवानों की अनुग्रह राशि व आई.ई.डी. ब्लास्ट के दौरान शहीद होने पर अनुग्रह राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपए की गई है। एसडीएम फौगाट ने कहा कि अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को नौकरियों में विशेष लाभ देने और स्वरोजगार हेतू 5 लाख रुपए तक का ऋण देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में सरकार ने गरीबों का जीवन-स्तर ऊपर उठाने के लिए गरीबों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान किए हैं। कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में तहसीलदार अजीत कलकल, डीएसपी संदीप कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सरिता मनगवाल, नगरपालिका सचिव नवीन नांदल, नगरपालिका चेयरमैन भारती पंवार, वाईस चेयरमैन बसंत लाल गिरधर आदि लोग मौजूद रहे।