सेवा ही संगठन का आधार है और परिवर्तन ही प्रगति की पहचान : डा. अर्चना गुप्ता
पंच परिवर्तन बनेगा समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम : डा. अर्चना गुप्ता
सेवा ही संगठन का आधार है और परिवर्तन ही प्रगति की पहचान : डा. अर्चना गुप्ता
पंच परिवर्तन बनेगा समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम : डा. अर्चना गुप्ता
रोहतक, 18 अगस्त। भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने की।जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज ने बताया कि 5 सत्रों में हुई इस जिला कार्यकारिणी की बैठक में सेवा पखवाड़ा एवं पंच परिवर्तन, संगठनात्मक विस्तार एवं बूथ पर होने वाले कार्यक्रम, प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाएं और भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता, प्रदेश सचिव रेणु डावला,जिला प्रभारी सतेंद्र परमार, प्रदीप जैन,राजकुमार शर्मा और डॉ आदित्य बत्रा इत्यादि वक्ताओं ने अपना उद्बोधन रखा। *कार्यकारिणी में जिला महामंत्री नितिन जैन ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा।*
*जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने कार्यकारिणी में जिला की रिपोर्ट पेश की।*
*कार्यकारिणी में दूसरे जिला महामंत्री अभिनंदन भारद्वाज ने शोक प्रस्ताव रखा।*
सेवा पखवाड़ा एवं पंच परिवर्तन विषय पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री डा.अर्चना गुप्ता ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और जन-जन तक संगठन की पहुंच बनाने का सशक्त अभियान है। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा से ही विश्वास जन्म लेता है और संगठन मजबूत होता है।
डा.अर्चना गुप्ता ने कहा कि ‘पंच परिवर्तन’ भारत के सुनहरे भविष्य की नींव है। परिवर्तन ही प्रगति का आधार है, और जब यह परिवर्तन सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ जुड़ता है,तब संगठन और राष्ट्र दोनों और अधिक सशक्त बनते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हम सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बने।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि अनुशासन एवं देशभक्ति से ओतप्रोत युवा वर्ग अनुशासित होकर अपने देश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करे। स्वयं का बोध अर्थात स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता एवं कुटुम्ब प्रबोधन इन पंच आयामों से समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। डा. गुप्ता ने कहा कि स्वयं के बोध से नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे। नागरिक कर्तव्य बोध अर्थात कानून की पालना से राष्ट्र समृद्ध व उन्नत होगा। सामाजिक समरसता व सद्भाव से ऊंच-नीच जाति भेद समाप्त होंगे। पर्यावरण से सृष्टि का संरक्षण होगा तथा कुटुम्ब प्रबोधन से परिवार बचेंगे और बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे। भाजपा प्रदेश महमंत्री ने कहा कि पंच परिवर्तन केवल चिंतन, मनन अथवा बहस का विषय नहीं है बल्कि इसे हमें अपने व्यवहार में उतरने की आवश्यकता है।
प्रशिक्षण के एक वर्ग में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा एक समय पार्टी के मात्र दो सांसद हुआ करते थे परंतु यह हमारे नेताओं की मेहनत का नतीजा है कि आज अनेक राज्यों और केंद्र में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार हैं ।
प्रशिक्षण वर्ग में बोलते हुए प्रदेश सचिव रेणु डाबला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर छह कार्यों पर विशेष ध्यान रखना है ताकि पार्टी की रीति नीतियों का विस्तार हो सके ।
प्रशिक्षण के तीसरे वर्ग में बोलते हुए जिला प्रभारी सत्येंद्र परमार ने कहा राष्ट्र प्रेम की भावना ही जीवन का मूल आधार है । पार्टी के सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारी पूर्वक पार्टी की सभी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
प्रशिक्षण के एक वर्ग में बोलते हुए डॉ आदित्य बत्रा ने कहा की राष्ट्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज राष्ट्र लगातार प्रगति कर रहा है । राष्ट्र आज जल, थल और नभ में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज ने बताया इस अवसर पर दीपक हुडा,राजकुमार शर्मा,राजकमल सहगल,प्रदीप जैन,वीर सिंह हुडा, उदय भान मलिक, प्रतिभा सुमन,उषा शर्मा, वीना सिक्का, अमित बंसल, विकास पंवार, सभी मंडलों के अध्यक्ष व पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।