प्रधानमंत्री ने 1500 काले कानूनों को किया निरस्त : कृष्ण लाल पंवार

- सरकार देश में 80 करोड़ नागरिकों को उपलब्ध करवा रही है मुफ्त अनाज

 27
प्रधानमंत्री ने 1500 काले कानूनों को किया निरस्त : कृष्ण लाल पंवार

प्रधानमंत्री ने 1500 काले कानूनों को किया निरस्त : कृष्ण लाल पंवार

- सरकार देश में 80 करोड़ नागरिकों को उपलब्ध करवा रही है मुफ्त अनाज

- देश में 40 करोड़ नागरिक गरीबी रेखा से निकले बाहर

- प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्याप्त बिजली आपूर्ति दी जा रही

- सडक़ों के गड्ढïे के भरने के लिए सरकार ने जारी की धनराशि

टीएचटी न्यूज, रोहतक :

हरियाणा के विकास एवं पंचायत, भूगर्भ एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान के अनुसार देश का शासन चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अंग्रेजों के समय से चले आ रहे 1500 काले कानूनों को निरस्त करने का कार्य किया है। कृष्ण लाल पंवार स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक के उपरांत राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल के साथ प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देशभर में 80 करोड़ नागरिकों को सरकार द्वारा मुफ्त अनाज दिया जा रहा है तथा 40 करोड़ नागरिक गरीबी की रेखा से बाहर निकले है। देश में काम-धंधे बढ़े है व भारत विश्व में अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंचा है।

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय शहरी आवास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में बिजली की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए गए थे। तत्कालीन सरकार द्वारा चलाई गई म्हारा गांव जगमग गांव योजना के फलस्वरूप आज प्रदेश के लगभग 95 प्रतिशत गांवों व उद्योगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है तथा कृषि क्षेत्र को निरंतर 8 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने प्रदेश की सडक़ों के गड्ढïे भरने के संदर्भ में पूछे गए प्रशन का उत्तर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार संबंधित विभागों को सडक़ों को गड्ढïे भरने के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है तथा विभागों द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में मजबूती से सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत पार्टी के वरिष्ठ नेता है तथा उनकी सुपुत्री आरती सिंह राव प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री है। उन्होंने प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ाने के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि बिजली की दरें निर्धारित करना सरकार का कार्य नहीं है बल्कि यह कार्य हरियाणा विद्युत नियामक आयोग द्वारा किया जाता है। उन्होंने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रजातंत्र में सभी नागरिकों को शांतिपूर्ण ढंग से अपना हक मांगने का अधिकार है तथा सरकार द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

----------------