ग्रामीण क्षेत्र के विकास में कमी नहीं रहने देगी नायब सरकार : मंत्री कृष्ण लाल पंवार
- गांव काहनौर में चौपाल व आर.ओ. प्लांट का किया उद्घाटन
ग्रामीण क्षेत्र के विकास में कमी नहीं रहने देगी नायब सरकार : मंत्री कृष्ण लाल पंवार
- शर्त पूरी करने वाले किसानों के तीन करम के रास्ते किए जा रहे पक्के
- हर ग्राम पंचायत में बनाया जा रहा महिला सांस्कृतिक केंद्र
- पहले चरण में प्रदेश के 2200 तालाबों का किया जा रहा सौन्दर्यकरण
- गरीब व्यक्ति को दिलाया जा रहा मालिकाना हक
- महाग्राम योजना के तहत गांवों का किया जा रहा है विकास
- गांव काहनौर में चौपाल व आर.ओ. प्लांट का किया उद्घाटन
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
हरियाणा के विकास एवं पंचायत, भूगर्भ एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नेतृत्व वाले राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास में कमी नहीं आने देगी। पंवार गांव काहनौर में पंचायत विभाग द्वारा बनाई गई गुर्जर चौपाल व आर.ओ. प्लांट का उद्घाटन करने के उपरांत सामुदायिक केंद्र में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गुर्जर चौपाल के निर्माण पर लगभग 40 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। इसी प्रकार से लगभग 16 लाख रुपए की लागत से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर.ओ प्लांट लगाया गया है।
उन्होंने गुर्जर चौपाल में शौचालय बनवाने के लिए 5 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा सामुदायिक केंद्र में ए.सी. लगवाने के लिए अलग से 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में हरियाणा में दूसरे नंबर पर रहने वाली एसवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल काहनौर की छात्रा दिवांशी को 21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की और स्कूल की निदेशक अनीता शर्मा को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में तीन कर्म के वे सभी रास्ते जो सिजरा में शामिल है, को पक्का किया जा रहा है।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार की योजना के तहत प्रदेश के 250 गांवों में इंडोर जिम खोले जा चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि व्यायाम शालाओं का सुधारीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने प्रदेश के 19 हजार तालाबों का सुधारीकरण करने का निर्णय लिया है। इनमें 6000 गंदे तालाब है। पहले चरण में 2200 तालाबों का सुधारीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना के तहत हर गांव में महिला सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किया जा रहे हैं, जहां पर महिलाएं भजन-कीर्तन कर सकती हैं। ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के मद्देनजर भरे गांव में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति जो 20 साल से अधिक समय से गांव की फिरनी के अंदर रह रहा है, तो सरकार ने ऐसे गरीब व्यक्ति का मकान न तोडऩे का फैसला किया है। ऐसे व्यक्ति को कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक दिलवाया जा रहा है। गांव की फिरनी को पक्का करके स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। श्मशान घाट व कब्रीस्तान की चारदीवारी व शैड लगाए जा रहे है।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे सभी गांव को महाग्राम योजना में शामिल किया है, जिनकी आबादी 15000 से ज्यादा है। महाग्राम योजना के तहत ऐसे गांवों का विकास करके शहरों जैसी सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के 5 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों के लोगों को योजना के तहत मकान प्रदान किए हैं। इसी प्रकार से 12 करोड़ घरों में शौचालय बनवाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की योजना के तहत हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध जल देने का काम किया जा रहा है।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने पकड़ी पहनकर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, व डॉ. अशोक रंगा का भी पगड़ी पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, कलानौर मंडल अध्यक्ष कुलदीप कौशिक, सांपला मंडल अध्यक्ष अमित खत्री, मोखरा मंडल अध्यक्ष मुकेश विशिष्टï, नरेंद्र खट्टर, कलानौर चेयरमैन नीरज, काहनौर की सरपंच निशा, तैमूरपुर के सरपंच नरेश, जिंदराण के सरपंच धर्मवीर चौहान, माडौधी रागडान के सरपंच विजेंद्र, बल्लम के सरपंच सोमवीर, लाहली की सरपंच कश्मीरी देवी, गरनावठी के सरपंच सतवीर, पिलाना के सरपंच जितेंद्र, मसूदपुर के सरपंच भगवत दयाल, सुंडाना के सरपंच दलेल, सागाहेडा के सरपंच चुन्नी लाल, सरपंच प्रतिनिधि भूप सिंह, केशव प्रधान, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा मास्टर चादीराम, अनीता शर्मा, ललित शर्मा, राज चौहान, रोहित, पंच अनिल, पंच विजेंद्र, पंच प्रवीन, पंच दारा, रामकिशन, श्रीभगवान, महावीर गर्जर, धर्मेंद्र, ब्लॉक समिति के पूर्व मेम्बर महावीर, संजय सेन, अनीता बुधवार, नीरज यादव, नवीन कौशिक, अनीता पटवार, हितेंद्र खत्री, कपिल खत्री, बॉक्सिंग सुनीता, चुन्नीलाल, भगवत दयाल शर्मा, जितेंद्र, राकेश, नरेश व विजेंद्र आदि मौजूद थे।