हरियाणा के शहीद CRPF इंस्पेक्टर को अंतिम विदाई:बेटे ने दी मुखाग्नि; पार्थिव देह देख पत्नी ने सेल्यूट कर वंदे मातरम का नारा लगाया

हरियाणा के शहीद सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप मलिक को बुधवार को अंतिम विदाई दी गई। उनका जींद के पैतृक गांव निडानी में अंतिम संस्कार किया गया। जहां बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी पत्नी लक्ष्मी ने पार्थिव देह को सेल्यूट कर वंदेमातरम का नारा लगाया। इंस्पेक्टर कुलदीप सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। बुधवार सुबह उनकी पार्थिव देह गांव पहुंची। जहां काफिले की शक्ल में उनकी पार्थिव देह को गांव तक लाया गया। पिता की शहादत पर बेटे ने कहा कि हर दिन कोई न कोई अपना बेटा या पिता खो रहा है, हमें पाकिस्तान से बदला लेना चाहिए। शहीद जवान की अंतिम विदाई की PHOTOS.. 2 बेटे, एक सेना तो दूसरा रेलवे पुलिस में कुलदीप मलिक का परिवार फिलहाल दिल्ली रहता है। वह कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने कई मेडल जीते थे। 34 साल पहले वह खेल कोटे से CRPF में कॉन्स्टेबल भर्ती हुए थे। 54 वर्षीय कुलदीप मलिक जल्द ही DSP प्रमोट होने वाले थे। उनके 2 भाई दिलबाग और सतपाल गांव में ही खेती करते हैं। कुलदीप के बड़े बेटे नवीन सेना में ड्राइवर के पद पर दिल्ली में तैनात हैं और छोटा बेटा संजय रेलवे पुलिस में अमृतसर में तैनात हैं। दोनों बेटे शादीशुदा हैं। कुलदीप की पत्नी का नाम लक्ष्मी देवी है। 2 माह पहले छुट्टी पर आए थे ग्रामीणों ने बताया कि कुलदीप 2 माह पहले ही गांव में छुट्टी पर आए थे। कुलदीप हर वर्ष गांव में होने वाले जागरण में बढ़ चढ़कर भाग लेते था। जागरण में होने वाले खर्च में भी पूरा सहयोग करते थे। मिलनसार स्वभाव होने के कारण लोग उनको काफी चाहते थे। 6 साल बाद उनकी रिटायरमेंट होनी थी। बेटे ने कहा- बलिदान देने से पीछे नहीं हटेंगे कुलदीप के बेटे नवीन ने कहा कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। ऐसा पिता और बेटा सभी को मिले। जरूरत पड़ी तो वह भी देश के लिए बलिदान देने से पीछे नहीं हटेंगे। शहीद कुलदीप की पत्नी लक्ष्मी देवी ने कहा कि उन्हें अपने पति पर गर्व है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इन लोगों ने शहीद को दी श्रद्धांजलि इस दौरान सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, जुलाना विधायक अमरजीत ढांडा और प्रशासन से डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी सुमित कुमार मौके पर पहुंचे और शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद के अंतिम संस्कार में पहुंचे सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कुलदीप मलिक का शहीद स्मारक बनाने का काम किया जाएगा।

 14