एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह पर बनेगी डाक्यूमेंट्री

बंगाली फिल्मों के सेलिब्रिटी फिल्म निर्देशक पावेल बनाएंगे फिल्म

 13
एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह पर बनेगी डाक्यूमेंट्री

एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह पर बनेगी डाक्यूमेंट्री

- बंगाली फिल्मों के सेलिब्रिटी फिल्म निर्देशक पावेल बनाएंगे फिल्म

टीएचटी न्यूज, रोहतक :

बंगाली फिल्मों के सेलिब्रिटी फिल्म निर्देशक पॉवेल ने महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए चुना। उन्होंने देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शोध, शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक, स्टूडेंट एंड फैकल्टी कैपेसिटी बिल्डिंग इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए वीसी प्रो. राजबीर सिंह को उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट्री के लिए चुना। फिल्म डायरेक्टर पावेल ने बंगाली और हिंदी सिनेमा में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे बाला असुर और रसगुल्ला के साथ अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के कार्यों का अध्ययन किया और पाया कि एमडीयू वीसी प्रो. राजबीर सिंह का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की शैक्षिक और सामाजिक कार्यों की सराहना की, जिनमें शामिल हैं:

1. एमडीयू को देश का अग्रणी विश्वविद्यालय बनाना

2. वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना

3. विश्वभर में विश्वविद्यालय की शिक्षा और शिक्षार्थियों को पहुँचाना

4. लड़कियों के लिए उत्कृष्ट कार्य करना

5. एमडीयू की लाइब्रेरी को देश की आधुनिकतम लाइब्रेरी बनाना

6. गोद लिए गांवों से नशा मुक्त घर अभियान चलाना, जिसकी सराहना पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भी की गई

7. स्टूडेंट्स और टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग पर विशेष फोकस करना

8. स्टूडेंट्स को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करना

इन कार्यों से प्रभावित होकर पावेल ने प्रो. राजबीर सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का निर्णय लिया, जो पूरे देश को दिखाए कि एक वाइस चांसलर अपने नेतृत्व का उपयोग करके शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उन्नति में कैसे योगदान कर सकता है और विकसित भारत 2047 में अपनी भूमिका निभा सकता है।

--------------