महम में विधायक बलराज कुंडू ने निकाली तिरंगा यात्रा:सैमाण चुंगी पर किया समापन, शहीदों को किया नमन
हरियाणा के रोहतक जिला के महम विधानसभा से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के नेतृत्व में महम कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का विधायक कार्यालय से रोहतक रोड़, क्रांति चौक, काठमंडी चौक, आजाद चौक, सदर बाजार, पुरानी अनाज मंडी होते हुए सैमाण चुंगी पर समापन किया गया। हलके में विकास के मामले में भाजपा ने की अनदेखी विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि महम हलके की जनता के बीच रहकर उन्होंने सेवा की। महम हलके की जनता उन्हें विधानसभा चुनावों में दोबारा से उन्हें महम से विधायक चुनेगी। बलराज कुंडू ने कहा कि देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले शहीदों को नमन किया। बलराज कुंडू का कहना है कि विकास के मामले में भाजपा ने हलके की अनदेखी की है। वहीं कुंडू ने बताया कि 17 अगस्त को महम की अनाज मंडी में रक्षा बंधन पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं उनका कहना है कि महिलाओं के लिए चलाई जा रही बसों को लगातार चलाया जाएगा।