रोहतक में जिला परिषद वाइस चेयरमैन पर हमला: अनिल हुड्डा की खुली चेतावनी—“2 दिन में लूंगा बदला, FIR नहीं कराऊंगा”
मीटिंग में पार्षद से झगड़े के बाद बढ़ विवाद; चेहरे ढककर आए युकोंव पर ऑफिस में हमला करने का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं दी शिकायत
रोहतक में जिला परिषद वाइस चेयरमैन पर हमला: अनिल हुड्डा की खुली चेतावनी—“2 दिन में लूंगा बदला, FIR नहीं कराऊंगा”
मीटिंग में पार्षद से झगड़े के बाद बढ़ विवाद; चेहरे ढककर आए युकोंव पर ऑफिस में हमला करने का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं दी शिकायत
ओपी वशिष्ठ, रोहतक :
हरियाणा के रोहतक में जिला परिषद के वाइस चेयरमैन और इनेलो नेता Anil Hooda पर हुए हमले के बाद विवाद और गहरा गया है। अनिल हुड्डा ने हमले के बाद खुली चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस मामले में पुलिस में FIR दर्ज नहीं करवाएंगे, बल्कि दो दिन के अंदर खुद ही बदला लेंगे। खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर खुली चेतावनी देने के बावजूद पुलिस प्रशासन मौन है, ऐसे में लगता है किसी बड़ी वारदात का इंतजार कर रहा है।
यह विवाद 12 मार्च को जिला परिषद हाउस की मीटिंग के दौरान शुरू हुआ था। बैठक में एक पार्षद के साथ हुड्डा की तीखी बहस हो गई थी, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। मीटिंग खत्म होने के बाद भी दोनों पक्षों में तनाव बना रहा और आरोप है कि वाइस चेयरमैन ने लाठी से हमला किया था। इसी घटना के बाद बदले की कार्रवाई के तौर पर हुड्डा पर हमला करवाने का आरोप लगाया जा रहा है।
हमले के बाद मीडिया से बातचीत में अनिल हुड्डा ने पार्षद Dheeraj Malik का नाम लिए बिना कहा कि मीटिंग के दौरान जो हुआ था उसका हिसाब उसी समय कर दिया गया था, लेकिन बाद में धोखे से लोगों को भेजकर हमला करवाया गया। उन्होंने कहा कि इसका हिसाब भी वह खुद करेंगे और दो दिन में सबको पता चल जाएगा।
हुड्डा ने बताया कि वह इनेलो नेता Abhay Singh Chautala के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। उनके साथ कई लोग भी थे, लेकिन वह एक फाइल लेने के लिए अकेले अपने ऑफिस में चले गए। उसी दौरान चेहरे ढककर आए कुछ युवकों ने पीछे से उन पर हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि अगर हमलावर सामने से आते तो वह बचकर नहीं जा पाते। बाहर उनके साथ कार्यक्रम में गए लोग भी मौजूद थे, जो आरोपियों को नहीं छोड़ते।
अनिल हुड्डा ने यह भी दावा किया कि मीटिंग के बाद संबंधित पार्षद फोन पर समझौते की बात कर रहा था और थाने में भी कुछ पार्षदों के साथ बैठा हुआ था। लेकिन दूसरी तरफ से हमला करवाया गया। अब किसी तरह का समझौता नहीं होगा और वह खुद ही इसका हिसाब करेंगे।
वहीं Rohtak के आर्य नगर थाना SHO बिजेंद्र कुमार के अनुसार, वाइस चेयरमैन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। हालांकि ADC नरेंद्र कुमार की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है कि कुछ अज्ञात युवक सरकारी भवन में घुसकर हमला कर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----------