एमडीयू का छात्र यांशु बड़क बना फ्लाइंग आफिसर
- कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने दी बधाई
एमडीयू का छात्र यांशु बड़क बना फ्लाइंग आफिसर
- कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने दी बधाई
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र यांशु बड़क ने इंडियन एयरफोर्स में बतौर फ्लाइंग आफिसर चयनित होकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस उपलब्धि पर छात्र यांशु बड़क को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि यांशु बड़क की यह उपलब्धि न केवल एमडीयू के लिए गौरव की बात है, बकि यह सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रेरित करता रहा है और यह सफलता इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यूआईईटी के शिक्षकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरबीर सिंह, यूआईईटी के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी अरुण हुड्डा ने भी यांशु की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र यांशु ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह सफलता प्राप्त की।
एमडीयू कैंपस स्कूल में योग प्रतियोगिता
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कर्नल सतीश कुमार और बेकर्स लाइव के ऑनर बिजेन्द्र नरवाल द्वारा प्रायोजित इस योग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और योग कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैंपस स्कूल के इंचार्ज विवेक कौशल ने इस कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया और जीवन में योग के महत्व को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने छात्रों को बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए योग सत्रों में रुचि लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कर्नल सतीश और बिजेन्द्र नरवाल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बेहतर और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। योग प्रशिक्षक नरेश अहलावत ने योग प्रतियोगिता का संचालन किया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कैंपस स्कूल की निदेशिका प्रो. सुनीता सैनी ने विजेता और प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आभार जताया।
-----------