सुपवा का बड़ा कदम: स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए बनेगी स्वतंत्र नॉन-प्रॉफिट कंपनी
- छात्रों के आइडिया से बनेगा बिज़नेस, यूनिवर्सिटी देगी फंडिंग और मार्केट सपोर्ट
सुपवा का बड़ा कदम: स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए बनेगी स्वतंत्र नॉन-प्रॉफिट कंपनी
- छात्रों के आइडिया से बनेगा बिज़नेस, यूनिवर्सिटी देगी फंडिंग और मार्केट सपोर्ट
ओपी वशिष्ठ, रोहतक :
परफॉर्मिंग और विजुअल आर्ट्स के क्षेत्र में अग्रणी दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) ने स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा और रणनीतिक फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी अब एक स्वतंत्र नॉन-प्रॉफिट कंपनी स्थापित करेगी, जो छात्रों और शोधार्थियों के स्टार्टअप को फंडिंग, मेंटरशिप और बाजार उपलब्ध कराने का काम करेगी।
क्या है पूरा प्लान?
कंपनी का गठन कंपनी अधिनियम के सेक्शन-8 के तहत किया जाएगा
यह नॉन-प्रॉफिट मॉडल पर आधारित होगी
दो वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य होंगे निदेशक
मुख्य फोकस: छात्रों और रिसर्चर के स्टार्टअप के लिए फंड जुटाना