भारत दुनिया की चौथी सैन्य ताकत, पाक टाप-10 से भी बाहर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 15 दिन बाद पाकिस्तान और  गुलाम कश्मीर  क्षेत्र  में नौ अातंकी ठिकानों को मिसाइल से हमलाकर तबाह कर दिया है।

 27
भारत दुनिया की चौथी सैन्य ताकत, पाक टाप-10 से भी बाहर

भारत दुनिया की चौथी सैन्य ताकत, पाक टाप-10 से भी बाहर

- भारतीय सैनिकों के जज्बे के सामने टिक नहीं पाएंगे पाक सैनिक

अॉपरेशन  सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच बनी युद्ध जैसी स्थिति

ओपी वशिष्ठ, रोहतक :

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 15 दिन बाद पाकिस्तान और  गुलाम कश्मीर  क्षेत्र  में नौ अातंकी ठिकानों को मिसाइल से हमलाकर तबाह कर दिया है। भारत की इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला चुका है अौर युद्ध जैसे हालत अब दोनों देशों के बीच हो गए हैं। अगर युद्ध होत है कि भारत की सैन्य ताकत पाकिस्तान की ताकत पर भारी पड़ेगी। अगर हम बात करे ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स (GFP Index) की, जिसने वर्ष 2025 के लिए दुनिया की सबसे ताकतवर सैन्य शक्तियों की लिस्ट जारी की थी। इस इंडेक्स में भारत ने अपनी सैन्य ताकत के चलते दुनिया की टॉप-4 सैन्य शक्तियों में स्थान बनाए रखा है। यह भारतीय रक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस रैंकिंग को सैन्य इकाइयों, वित्तीय स्थिति, रसद क्षमता, भौगोलिक स्थितियों समेत 60 से अधिक चीजों को देखते हुए किया गया है। पाकिस्तान की सैन्य ताकत विगत वर्ष नौवें स्थान से खिसककर 12वें स्थान पर पहुंच गई है। यानि की दुनिया की टाप-10 सैन्य ताकतों से बाहर हो गई है। भारत की थलसेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त शक्ति ने उसे विश्व की चौथी सबसे ताकतवर सेना के रूप में स्थापित किया है। भारत की सैन्य शक्ति दक्षिण एशिया में न केवल सबसे मजबूत है बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी गिनती प्रमुख सैन्य शक्तियों में होती है।

भारत की सैन्य शक्ति की स्थिति

वायुसेना

भारतीय वायुसेना के पास कुल 2,229 विमान हैं, जिसमें 53 फाइटर जेट, 899 हेलीकॉप्टर और 831 सहायक विमान शामिल हैं. राफेल और सुखोई-30 एमकेआई जैसे फाइटर जेट भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. वायुसेना के पास नेत्रा जैसे एडवांस सर्विलांस विमान हैं. रूद्रम, अस्त्रा, निर्भय, ब्रह्मोस मिसाइलें है. वहीं भारत के पास आकाश मिसाइल सिस्टम जैसा एयर डिफेंस सिस्टम भी है. इन तमाम उपलब्धि के साथ, भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली वायुसेना मानी जाती है।

नौसेना

भारतीय नौसेना के पास 1,42,251 सैनिक हैं. नौसेना के पास परमाणु पनडुब्बियों और एयरक्राफ्ट कैरियर जैसे रणनीतिक हथियार भी शामिल हैं. भारतीय नौसेना के पास करीब 150 युद्धपोत (Battleship) और पनडुब्बी (Submarine) शामिल हैं. वहीं, वर्तमान में 50 से अधिक युद्धपोतों और पनडुब्बियों के निर्माण का काम चल रहा है।

आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत जैसे एयरक्राफ्ट कैरियर भारतीय समुद्री शक्ति का प्रतीक हैं. P-8i जैसे टोही विमान, MH-60R सबमरीन किलर हेलीकॉप्टर नेवी की ताकत बढ़ा रहे हैं।

पाकिस्तान की सैन्य स्थिति :::

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 के अनुसार, पाकिस्तान की सैन्य शक्ति विश्व में 12वें स्थान पर है। पाकिस्तान की सैन्य ताकत को समझते हैं।

थलसेना: कुल सैनिक संख्या: लगभग 6,40,000 सक्रिय सैनिक मुख्य टैंक: अल-खालिद, टी-80यूडी, अल-जर्रार आर्टिलरी: एम109ए5, एसएच-1, ए-100ई मिसाइल सिस्टम: शाहीन, गौरी, बाबर

वायुसेना : लड़ाकू विमान: JF-17 थंडर, F-16, मिराज III/V हेलीकॉप्टर: AH-1 कोबरा, Mi-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट: C-130 हरक्यूलिस, IL-78 यूएवी: बुराक, शाहपार

नौसेना : पनडुब्बियां: अगोस्टा 90B क्लास, हैंगर क्लास विध्वंसक: तारिक क्लास फ्रिगेट: जुल्फिकार क्लास, F-22P कोरवेट: अजमत क्लास

पाकिस्तान अगले दशक तक अपनी नौसेना को 50 जहाजों वाली सेना में बदलने की योजना बना रहा है, जिसमें 20 प्रमुख युद्धपोत शामिल हैं.

--------------

दुनिया के टॉप 10 देशों की रैंकिंग:

संयुक्त राज्य अमेरिका: 0.0744 के पावर इंडेक्स स्कोर के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है। इसकी अत्याधुनिक सैन्य क्षमताएं, वित्तीय संसाधन और वैश्विक पहुंच इसे सबसे ताकतवर देश बनाती हैं।

रूस: 0.0788 के पावर इंडेक्स के साथ रूस दूसरे स्थान पर है. रूस-यूक्रेन संघर्ष के बावजूद, ईरान, उत्तर कोरिया, और चीन जैसे देशों के साथ रणनीतिक गठबंधन इसकी स्थिति को मजबूत करते हैं.

चीन: 0.0788 के पावर इंडेक्स के साथ चीन तीसरे स्थान पर है. मजबूत औद्योगिक आधार और रक्षा में पर्याप्त निवेश के माध्यम से चीन अपनी सैन्य क्षमताओं का विस्तार कर रहा है.

भारत: 0.1184 के पावर इंडेक्स के साथ भारत चौथे स्थान पर है. यह रैंकिंग भारत की बढ़ती सैन्य क्षमताओं, आधुनिक हथियारों, और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति को सामने रखती है.

दक्षिण कोरिया: 0.1656 के पावर इंडेक्स के साथ दक्षिण कोरिया पांचवें स्थान पर है, जो रक्षा और रणनीतिक साझेदारी में इसके बढ़ते निवेश को दर्शाता है.

यूनाइटेड किंगडम: 0.1785 के पावर इंडेक्स के साथ छठे स्थान पर है

फ्रांस: 0.1878 के पावर इंडेक्स के साथ सातवें स्थान पर है

जापान: 0.1839 के पावर इंडेक्स के साथ आठवें स्थान पर है

तुर्की: 0.1902 के पावर इंडेक्स के साथ नौवें स्थान पर है

इटली: 0.2164 के पावर इंडेक्स के साथ दसवें स्थान पर है

पाकिस्तान, जो 2024 में 9वें स्थान पर था, 2025 की रैंकिंग में 12वें स्थान पर आ गया है. भूटान को इस इंडेक्स में सबसे नीचे 145वें स्थान पर रखा गया है।

चीन की सैन्य शक्ति की ये है स्थिति :::

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 के अनुसार, चीन की सैन्य शक्ति विश्व में तीसरे स्थान पर है, जिसका पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788 है।

चीनी थलसेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ग्राउंड फोर्स): चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सक्रिय सैन्य शक्ति है, जिसमें लगभग 20 लाख सक्रिय सैनिक शामिल हैं.

चीनी वायुसेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स): चीन की वायुसेना के पास लगभग 3,150 से अधिक लड़ाकू विमान हैं, जिसमें ट्रेनर वेरिएंट और मानव रहित विमान प्रणाली शामिल नहीं हैं.

चीनी नौसेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी): चीन की नौसेना के पास 370 से अधिक जहाज और पनडुब्बियां हैं, जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना बनाती हैं.

इन आंकड़ों से साफ होता है कि चीन की थलसेना, वायुसेना और नौसेना सभी प्रमुख सैन्य शक्तियों में शामिल हैं, जो देश की सुरक्षा और वैश्विक प्रभाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

-----------------

सैन्य शक्ति का GFP कैसे करता है मूल्यांकन?

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स देशों की सैन्य क्षमता का आकलन करने के लिए 60 से अधिक कारकों का मूल्यांकन करता है. हालांकि, इसमें परमाणु हथियारों की क्षमता को शामिल नहीं किया जाता है इन चीजों का मूल्यांकन किया जाता है।

सैन्य इकाइयां: टैंक, जहाज, विमान और मिसाइल सिस्टम की संख्या

आर्थिक स्थिति: रक्षा बजट और अर्थव्यवस्था की स्थिति

रसद क्षमता: ईंधन आपूर्ति, गोदाम सुविधाएं और परिवहन नेटवर्क

भौगोलिक स्थिति: रणनीतिक स्थान और सीमाएं

संघर्ष अनुभव: युद्धों में भागीदारी का अनुभव

इन आंकड़ों से साफ होता है कि भारत की थलसेना, वायुसेना और नौसेना सभी प्रमुख सैन्य शक्तियों में शामिल हैं, जो देश की सुरक्षा और वैश्विक प्रभाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. अब बात उन मुल्कों की जो भारत के पड़ोस में हैं और रह-रह कर भारत को आंखें दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं।

----------------