एमडीयू कैफेटेरिया दिव्यांग सशक्तिकरण का मॉडल: डॉ. सतीश पूनिया

- रोहतक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ने दिव्यांगजनों द्वारा संचालित स्टार्टअप को बताया स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का प्रेरक उदाहरण

 25
एमडीयू कैफेटेरिया दिव्यांग सशक्तिकरण का मॉडल: डॉ. सतीश पूनिया

एमडीयू कैफेटेरिया दिव्यांग सशक्तिकरण का मॉडल: डॉ. सतीश पूनिया

- रोहतक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ने दिव्यांगजनों द्वारा संचालित स्टार्टअप को बताया स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का प्रेरक उदाहरण

- स्टार्टअप इंडिया और हरियाणा सरकार की पहल को सराहा।

टीएचटी न्यूज, रोहतक,

25 नवंबर।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया मंगलवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक स्थित कैफेटेरिया पहुंचे, जहां उन्होंने दिव्यांगजनों द्वारा संचालित इस अनोखे स्टार्टअप की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कैफेटेरिया दिव्यांगों को स्वाभिमान के साथ खड़ा होने का जीवंत उदाहरण है और समाज में सकारात्मक संदेश देता है।

डॉ. पूनिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत रोहतक में यह दिव्यांगजन कैफेटेरिया एक प्रेरक मॉडल के रूप में उभर रहा है। यहां काम करने वाले युवा न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि समाज से जुड़कर नई पहचान भी हासिल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह स्टार्टअप विशेष रूप से बधिर युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बना है, जहां वे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता दिखा रहे हैं। इस अवसर पर एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह और डॉ. आशीष दहिया भी मौजूद रहे।

डॉ. पूनिया ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में स्टार्टअप इंडिया ने लाखों युवाओं को नई दिशा दी है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में युवा सशक्तिकरण, योग्यतानुसार नौकरियां और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र दौरे पर आ रहे हैं, जो सांस्कृतिक और विकास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। हरियाणा के प्रति पीएम मोदी का विशेष लगाव हमेशा प्रदेश के लिए नई परियोजनाओं और विकास योजनाओं का द्वार खोलता है।

-------------