डा. राजवंती शर्मा बनी एमडीयू खेल परिषद की अध्यक्षा
- दो वर्ष के लिए की गई नियुक्ति
डा. राजवंती शर्मा बनी एमडीयू खेल परिषद की अध्यक्षा
- दो वर्ष के लिए की गई नियुक्ति
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की प्राचार्या डा. राजवंती शर्मा को एमडीयू खेल परिषद की अध्यक्षा मनोनीत किया है।
खेल निदेशक एवं एमडीयू खेल परिषद की सचिव डा. शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि बतौर अध्यक्ष, एमडीयू खेल परिषद डा. राजवंती शर्मा की नियुक्ति 1 जुलाई 2025 से दो वर्ष हेतु की गई है। एमडीयू खेल परिषद की अध्यक्षा होने के चलते डा. राजवंती शर्मा एग्जीक्यूटिव बोर्ड की एक्स-ऑफिशियो प्रेसिडेंट भी रहेंगी। डा. राजवंती शर्मा ने इस दायित्व के लिए कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगीं।
-----------